IPL 2025 Mega Auction: मुझे ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस युजवेंद्र चहल को जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Mega Auction: मुझे ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस युजवेंद्र चहल को जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक युजवेंद्र चहल के अलावा मुंबई इंडियंस की निगाहें वाशिंगटन सुंदर पर भी होगी।

Yuzvendra Chahal and Aakash Chopra. (Photo Source: Twitter)
Yuzvendra Chahal and Aakash Chopra. (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को अपने गेंदबाजी डिपार्टमेंट को और भी मजबूत करना बेहद जरूरी है और इसी वजह से फ्रेंचाइजी युजवेंद्र चहल को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। उनके मुताबिक युजवेंद्र चहल के अलावा मुंबई इंडियंस की निगाहें वाशिंगटन सुंदर पर भी होगी।

मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन से पहले 5 कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी है। बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रिटेन किया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइनअप एक बार फिर से मजबूत हो गई है। टीम के लिए समस्या उनका गेंदबाजी लाइनअप है। उनके पास सिर्फ एक ही गेंदबाज है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजों की जरूरत है। पिछली बार भी टीम के गेंदबाजों ने निराश किया था। वो 225 से 250 रन बना सकती है लेकिन उन्होंने पिछले सीजन इससे ज्यादा रन दिए थे।

ऐसा हो सकता है की बल्लेबाजी लाइनअप में सब भारतीय रहे जबकि गेंदबाजी लाइनअप में विदेशी खिलाड़ियों को देखा जाए। युजवेंद्र चहल पर टीम जरूर बोली लगाएगी। मुझे नहीं पता कि उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से ही खेलते हुए देखा जा सकता है या नहीं। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर पर भी फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी।’

विकेटकीपर-बल्लेबाज को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

विकेटकीपर-बल्लेबाज को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘उन्हें एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की भी जरूरत है। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक भी उनकी ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में जितेश शर्मा और फिल साल्ट भी शामिल है। फिल साल्ट इसीलिए क्योंकि उन्हें एक ओपनर विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत होगी।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में विदेशी खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मुंबई इंडियंस नीलामी के लिए पूरी तरह से तैयार है क्योंकि उनके पास पांच जबरदस्त खिलाड़ी है। गेंदबाजों को लेकर टीम को फैसले सही लेने होंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?