एरोन फिंच ने लिया संन्यास, अब कभी भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे….
एरोन फिंच ने बिग बैश लीग में कई महत्वपूर्ण मैच खेले हैं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
अद्यतन - Jan 4, 2024 3:41 pm

इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग 2023-24 सीजन खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज और मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के खिलाड़ी एरोन फिंच ने बिग बैश लीग से संन्यास लेने का फैसला किया है।
बता दें, एरोन फिंच ने बिग बैश लीग में कई महत्वपूर्ण मैच खेले हैं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इस सीजन में एरोन फिंच मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल रहे हैं। एरोन फिंच ने खुद इस बात की घोषणा की है कि यह उनका बिग बैश लीग का आखिरी सीजन है।
ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि, ‘मैंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन मैंने इस सफर से काफी प्यार किया है। बिग बैश लीग की ट्रॉफी जब मैंने जीती थी उस पल को मैं कभी भी नहीं भूल सकता हूं। वो मेरे लिए बहुत ही स्पेशल मोमेंट था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। मुझे एक बात पर अपने ऊपर काफी गर्व है कि मैंने पूरे करियर में सिर्फ एक ही क्लब के लिए खेला।
मेलबर्न रेनेगेड्स मेरी जिंदगी का एक बड़ा भाग है और उन्होंने मुझे जो भी दिया है मैं उससे बहुत ही खुश हूं। मैं अपने तमाम फैंस अपने परिवार वालों को और अपने दोस्तों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मेरे इस सफर में मेरा साथ दिया।’
एरोन फिंच इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं
बता दें, एरोन फिंच इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर है। पहले पर क्रिस लिन है। एरोन फिंच ने 106 मैच में 34 के ऊपर के औसत और 171 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 3311 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और 26 अर्धशतक भी जड़े हैं।
मेलबर्न रेनेगेड्स के मुख्य कोच डेविड साकेर ने कहा कि, ‘एरोन फिंच ने कप्तान के रूप में और एक खिलाड़ी के रूप में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है उसे पाना बहुत ही मुश्किल है। हम सब यही कोशिश करेंगे कि फिंच को एक फेयरवेल मैच जरूर दें।’