एमएस धोनी का नाम आईपीएल 2024 की रिटेंशन लिस्ट में देखकर काफी अच्छा लग रहा है: एबी डी विलियर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी का नाम आईपीएल 2024 की रिटेंशन लिस्ट में देखकर काफी अच्छा लग रहा है: एबी डी विलियर्स

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को DLS नियम के तहत 5 विकेट से हराया था।

AB de Villiers and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)
AB de Villiers and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स इस बात से काफी खुश है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। एबी डी विलियर्स ने यह भी कहा कि ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद धोनी संन्यास ले लेंगे लेकिन सीएसके के कप्तान के अगले मूव के बारे में किसी को भी कुछ भी पता होना बहुत ही मुश्किल है।

महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता को लेकर एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘मैंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम रिटेंशन लिस्ट में देखा और इसको देखकर मैं बहुत ही खुश हुआ। पिछले सीजन में ऐसी काफी बातें हो रही थी कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी संस्करण हो सकता है लेकिन अब आगामी सीजन में भी वो खेलते हुए नजर आएंगे। वो सच में काफी शानदार खिलाड़ी है और किसी को भी नहीं पता होता कि उनका अगला मूव क्या होने वाला है?

शायद तीन और सीजन में उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है लेकिन इसके बारे में कोई कुछ भी नहीं कह सकता। लेकिन उनका नाम रिटेंशन लिस्ट में देखकर मैं बहुत ही खुश हूं।’

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को DLS नियम के तहत 5 विकेट से हराया था।

क्या आईपीएल 2024 में CSK शाहरुख खान को अपनी टीम में कर सकती है शामिल?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले पंजाब किंग्स ने तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान को रिलीज कर दिया है। एबी डी विलियर्स के मुताबिक आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स इस विस्फोटक बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

एबी डी विलियर्स ने आगे कहा कि, ‘शाहरुख खान काफी मजबूत खिलाड़ी है और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि सभी टीमें उन पर बोली जरूर लगाएगी। वो लंबे-लंबे छक्के भी मार सकते हैं। ऐसा हमेशा से ही देखा गया है कि जिन भी खिलाड़ियों को लोग भूल जाते हैं उन्हें चेन्नई अपनी टीम में शामिल कर लेता है।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?