वर्ल्ड कप 2023 में अब्दुल्ला शफीक का खौफ जारी, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 में अब्दुल्ला शफीक का खौफ जारी, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Abdullah Shafique (Pic Source-Twitter)
Abdullah Shafique (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पाकिस्तान की ओर से इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने इस मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 75 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं अब्दुल्ला शफीक ने इमाम उल हक के साथ पहले विकेट के लिए 56 रनों की जबरदस्त साझेदारी भी की।

अब्दुल्ला शफीक का विकेट युवा स्पिनर नूर अहमद ने झटका। नूर अहमद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। पाकिस्तान की पारी का 23वां ओवर लेकर आए नूर अहमद ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसपर अब्दुल्ला शफीक ने स्वीप मारना चाहा। हालांकि, वो इस शॉट में सफल नहीं रहे और गेंद उनके पैड पर जा लगी।

अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ियों ने फील्ड अंपायर से जोर की अपील की लेकिन उन्होंने इस नॉटआउट दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने डीआरएस की मांग की। डीआरएस में देखा गया कि अब्दुल्ला शफीक आउट है। इस तरह नूर अहमद ने अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं अब्दुल्ला शफीक

बता दें, अब्दुल्ला शफीक ने श्रीलंका के खिलाफ इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में 113 रन बनाए थे जिसके बाद इंडिया के खिलाफ उन्होंने मात्र 20 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 64 रन बनाए और आज यानी अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 58 रनों की पारी खेली। इस समय अब्दुल्ला शफीक काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अभी तक उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?