अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड को दिया "खास" दोस्त का टैग, शायद युवराज सिंह का पसंद ना आए ये बयान | CricTracker Hindi

अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड को दिया “खास” दोस्त का टैग, शायद युवराज सिंह का पसंद ना आए ये बयान

अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड को लेकर बयान दिया है।

Abhishek Sharma And Travis Head (Image Credit- Instagram)
Abhishek Sharma And Travis Head (Image Credit- Instagram)

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बल्लेबाजी काफी ज्यादा धाकड़ है, जहां ट्रेविस हेड से लेकर हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा गेंदबाजों की गणित को खराब करते हैं। साथ ही इन बल्लेबाजों के बीच दोस्ती भी पक्की है, जिसे लेकर अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा ही प्यारा बयान दिया है जो इस टीम के फैन्स को पसंद आ रहा है।

ट्रेविस हेड को अपना खास दोस्त मानते हैं अभिषेक शर्मा

स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड को लेकर बयान दिया है। अभिषेक शर्मा ने कहा कि- हेड को देखकर काफी अच्छा लगता है, उनके जैसे निडर होकर खेलना चाहिए। पहले सोचता कि मैं भी ट्रेविस हेड की तरह खेलूंगा, फिर वो इसी टीम में आए और अब वो मेरे काफी करीबी दोस्त बन गए हैं। हेड का माइंड सेट काफी अलग है, साथ ही वो काफी Chill रहते हैं और आप से आसानी से बात कर लेंगे। आगे अभिषेक ने बोला कि- उनके साथ मैं खुलकर बात करता हूं, मैं उन्हीं को देखकर सोचता था कि ऐसी बल्लेबाजी करनी है।

अभिषेक शर्मा का बयान आप भी सुनो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

इस टीम को गजब का सपोर्ट मिलता है बॉस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम में

जी हां, सनराइजर्स हैदराबाद टीम में इस बार भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने पहले से अपनी बल्लेबाजी से बवाल काट रहा था। वहीं अब उनको ईशान किशन का भी साथ मिल गया है, जिन्होंने पहले मैच में शतक लगाया था। तो गेंदबाजी में पैट कमिंस का साथ मोहम्मद शमी दे रहे हैं। तो ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी खेल को पलटने का दम रखते हैं।

IPL 2024 में धाकड़ प्रदर्शन रहा था SRH टीम

*IPL 2024 में SRH टीम ने पैट कमिंस की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया था।
*उस सीजन टीम ने दमदार क्रिकेट खेलते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था।
*लेकिन फाइनल मैच में हैदराबाद की टीम को कोलकाता के खिलाफ मिली थी हार।
*ऐसे में इस साल ये टीम फिर से पिछले सीजन जैसा क्रिकेट खेलने पर फोकस करेगी।

close whatsapp