AUS vs PAK : टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK : टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

अबरार के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑफ स्पिनर साजिद खान को टीम में शामिल किया गया है।

Abrar Ahmed and Sajid Khan (Image Source: X)
Abrar Ahmed and Sajid Khan (Image Source: X)

पाकिस्तान की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दौरे पर है। सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में 14 दिसंबर से खेला जाना है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

दरअसल, लेग स्पिनर को कैनबरा में पीएम इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई। जिस कारण से वह पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए। अब अबरार अहमद के टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों में खेलने पर भी संदेह के बादल छाए हुए हैं।

अबरार की जगह साजिद खान टीम में

पीसीबी ने अबरार की चोट पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि लेग स्पिनर पर्थ में टीम के साथ बने रहेंगे और आगे इलाज कराएंगे। अबरार अहमद के खेलने को लेकर फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले किए गए आकलन के बाद लिया जाएगा। वहीं अबरार के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑफ स्पिनर साजिद खान को टीम में शामिल किया गया है।

अभ्यास मैच की बात करें तो प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर कप्तान शान मसूद की ओर से शानदार फॉर्म देखने को मिला। उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 201 रन बनाए। वहीं सरफराज अहमद ने 41 रन और बाबर आजम ने 40 रनों की पारी खेली।

वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पीएम इलेवन ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 367 रन बनाए। इसके बाद आगे का खेल खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। वर्ल्ड कप 2023 के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ दी। जिसके बाद शान मसूद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। अब देखना है कि उनके नेतृत्व में पाक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है?

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?