चोटिल होने के बावजूद काउंटी चैंपियनशिप के फाइनल में भाग लेना चाहते हैं एडम फिंच - क्रिकट्रैकर हिंदी

चोटिल होने के बावजूद काउंटी चैंपियनशिप के फाइनल में भाग लेना चाहते हैं एडम फिंच

एडम फिंच ने पिछले सीजन 7 काउंटी चैंपियन मुकाबलों में 28 विकेट झटके थे। यही नहीं चोटिल होने से पहले उन्होंने 6 मैच खेले थे, जिसमें एडम फिंच ने 13 विकेट अपने नाम किए

Adam Finch (Pic Source-X)
Adam Finch (Pic Source-X)

वॉर्केस्टरशायर के शानदार तेज गेंदबाज एडम फिंच ने अपने घुटने की सर्जरी को इस समय खेले जा रहे घरेलू सीजन के अंत तक रोक दिया है। एडम फिंच काउंटी चैंपियनशिप के फाइनल तक उपलब्ध रहेंगे और उन्हें अपनी टीम की ओर से इस महत्वपूर्ण मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

बता दें, जून 2024 से ही एडम फिंच को टीम में जगह नहीं मिली है। काउंटी चैंपियनशिप के सरे के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद से ही युवा खिलाड़ी को वॉर्केस्टरशायर की ओर से खेलते हुए देखा नहीं गया है। स्कैन के बाद यह पता चला कि एडम फिंच को अगर अपने घुटने को ठीक करना है तो उन्हें ऑपरेशन कराना बेहद जरूरी है, जिसके बाद इस खिलाड़ी को लंबे रिहैब के लिए भी पड़ सकता है।

वॉर्केस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के मुताबिक, एडम फिंच ने कहा कि, ‘योजना यही है कि अब सर्जरी सीजन के बाद ही होगी। बचे हुए मुकाबलों में मैं भाग लेना चाहता हूं। खेल साइंस और मेडिसिन के मुख्य Andy Powell से मेरी बात हुई है और डॉक्टर का भी यही कहना है कि उन्हें लंबे रिहैब में जाना होगा। उनके मुताबिक जितनी जल्दी मैं ऑपरेशन करवाऊंगा उतनी जल्दी मैं पूरी तरह से ठीक हो पाऊंगा।

लेकिन जिस भी तरीके से हो सकेगा मैं अपनी टीम के लिए काम करूंगा। मैं उनकी जीत में योगदान देना चाहता हूं। केंट के खिलाफ आगामी मैच में भी मैं खेलना चाहता हूं। मैं यही कोशिश करूंगा कि आने वाले मुकाबले के लिए टीम मैनेजमेंट मुझे उपलब्ध रखें।’

एडम फिंच का प्रदर्शन अभी तक काउंटी चैंपियनशिप में काफी अच्छा रहा है

बता दें, एडम फिंच ने पिछले सीजन 7 काउंटी चैंपियन मुकाबलों में 28 विकेट झटके थे। यही नहीं चोटिल होने से पहले उन्होंने 6 मैच खेले थे, जिसमें एडम फिंच ने 13 विकेट अपने नाम किए। एडम फिंच आने वाली चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन वॉर्केस्टरशायर टीम मैनेजमेंट उनको लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?