Killer की जगह Adidas बना भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पाॅन्सर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Killer की जगह Adidas बना भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पाॅन्सर 

Killer की किट स्पाॅन्सर की अवधि इस साल जून में खत्म हो रही है।

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर जल्द ही क्रिकेट फैंस को विश्व प्रसिद्ध ब्रांड एडिडास (Adidas) की तीन पट्टियां नजर आने वाली हैं। बता दें कि दुनिया में अपने वर्ल्ड क्लास जूतों के लिए फेमस एडिडास, टीम इंडिया का नया किट स्पाॅन्सर बनने जा रहा है।

बीसीसीआई अधिकारी ने दी जानकारी

बता दें कि एडिडास इस साल जून में किलर के बाद टीम इंडिया का नया किट स्पाॅन्सर बन जाएगा। गौरतलब है कि किलर भी एक फैशन ब्रांड है जो कपड़ों और ग्रूमिंग उत्पाद का निर्माण करता है। तो वहीं एडिडास की टीम इंडिया के लिए किट स्पाॅन्सर की डील पांच साल के लिए बताई जा रही है।

दूसरी तरफ बीसीसीआई और एडिडास के किट स्पाॅन्सर मसले पर बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि काॅन्ट्रैक्ट के फाइन प्रिंट पर काम चल रहा है, पर डील के लिए मूल्यांकन बढ़ना तय है।

गौरतलब है कि एमपीएल (MPL) के टीम इंडिया से किट स्पाॅन्सर का करार खत्म होने के बाद किलर ने कुछ समय के लिए भारतीय टीम की किट को स्पाॅन्सर किया था। बता दें कि एमपीएल बीसीसीआई को प्रति मैच 65 लाख रूपए की फीस और 3 साल के 9 साल की राॅयल्टी देती थी।

पर अब, एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पाॅन्सर बनने जा रहा है और उसकी ये डील कुल पांच साल के लिए होने वाली है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई नाइकी द्वारा 14 साल का करार 2020 में खत्म होने के बाद, एक लंबी अवधि और बड़े स्पाॅन्सर की खोज में लगी हुई थी, जो अब एडिडास पर आकर खत्म हुई है।

तो वहीं आपको एडिडास कंपनी के बारे में बताएं तो यह एक जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसकी स्थापना 1949 में हुई और मुख्यालय हर्जोगेनौराच, बवेरिया में है। गौरतलब है कि ये कंपनी मुख्यत अपने जूते निर्माण के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

close whatsapp