World Cup के बीच अफगानिस्तान लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए करेगी ओमान का दौरा!  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup के बीच अफगानिस्तान लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए करेगी ओमान का दौरा! 

यह अफगानिस्तान की ए टीम होगी। 

Afghanistan Cricket Team  (Image Credit- Twitter)
Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)q

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आज 2 अक्टूबर, सोमवार को इस बात की घोषणा कर दी है कि वर्ल्ड कप 2023 के बीच अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए ओमान दौरे पर जाने वाली है।

बता दें कि इस सीरीज की शुरूआत 12 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 मैच से होगी, तो वहीं आखिरी मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। साथ ही बता दें कि ये सभी मैच ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।

एसीबी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। ओमान के इस दौरे पर अफगानिस्तान ए टीम 2 मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलती हुई नजर आने वाली है।

ओमान बनाम अफगानिस्तान ए टीम सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे: 12 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

दूसरा वनडे: 15 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

पहला टी-20: 17 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

दूसरा टी-20: 18 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

तीसरा टी-20: 20 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

चौथा टी-20: 21 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

पांचवां टी-20: 23 अक्टूबर, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड

दूसरी ओर, ओमान दौरे को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए अफगानिस्तान में क्रिकेट के विकास में पाॅजिटिव भूमिका निभाना और अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध बनाए रखना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हम लगातार खेल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आशा करते हैं इस सीरीज के लिए सभी नए खिलाड़ियों को अपने स्किल दिखाने और दौरे के दौरान कुछ अच्छी यादें बनाने का मौका मिलेगा। ओमान क्रिकेट में हमारा करीबी दोस्त हैं और वहां क्रिकेट में शानदार विकास देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘उसमें इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की क्षमता है’- Shubman Gill को लेकर बोले युवराज सिंह 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?