‘जब मौका नहीं देना था तो टीम में शामिल क्यों किया’- राहुल त्रिपाठी को मौका नहीं मिलने पर भड़के फैंस
बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में भी मौका नहीं मिला था।
अद्यतन - Dec 10, 2022 11:57 am

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। आज 10 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेला जा रहा है।
हालांकि वनडे सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद अगर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में अपनी लाज बचानी है तो इस मैच में हर हाल में जीतना ही होगा। वहीं इस मैच में चोटिल रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। रोहित की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं।
वहीं इस मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं, रोहित की जगह ईशान किशन तो दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव को खिलाया गया है। हालांकि रोहित के चोटिल हो जाने के बाद इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि टी-20 स्पेशलिस्ट राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। राहुल की बजाए टीम मैनेजमेंट ने युवा ईशान किशन पर विश्वास दिखाया।
टीम इंडिया पर जमकर बरसे फैंस
तो दूसरी तरफ क्रिकेट फैंस टीम इंडिया मैनेजमेंट के इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं और ट्विटर पर टीम इंडिया को जमकर कोस रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल राहुल त्रिपाठी को पहले दो वनडे मैचों में भी खेलने का मौका नहीं मिला था।
दोनों मैचों में वह सिर्फ डगआउट में कुर्सी गर्म करते रहे हैं। ऐसे में फैंस को आशा थी कि तीसरे वनडे मैच राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। साथ ही बता दें कि इससे पहले उन्हें इस साल जून में हुई आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में भी खेलने का मौका नहीं मिला था।
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन-
शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।
Rahul Tripathi after not being selected yet again in the 3rd ODI between #BANvsIND 👇🏻 pic.twitter.com/DuA8Ufck4V
— Utkarsh (@justutkthings) December 10, 2022
Rahul Tripathi Most Deserving Cricketer but Still not get a Chance to Play For Indian Cricket Team. If we See he has Scored 524 runs in Just 8 Innings in Vijay Hazare Trophy. pic.twitter.com/cNDnTVmrmP
— Ayush Ranjan (@AyushRaGenius) December 10, 2022
https://twitter.com/Rahul__12/status/1601450527069392896?s=20&t=8bxPGIEVwRQY5hQ-gt5OvQ
Rahul Tripathi 🤝 Rajat Patidar
In only to make up the numbers but never to be selected.
— Saurabh Malhotra (@MalhotraSaurabh) December 10, 2022
Rahul Tripathi and Rajat Patidar is travelling on different tour as a tourist only. Poor and unlucky guys. Atleast leave them so that they can play in domestic circuit.
— Rajeev Rai 🇮🇳 (@Rajeev_Bharat) December 10, 2022
#BANvIND wat da hell happening in India squad??! Why Ishan? When there is kl Rahul as keeper??? Why not Rahul tripathi.. who performing?? Well??
— Finn R. Diven (@finnrdiven) December 10, 2022
BC… Rahul Tripathi still hasn't got a chance. He's only in the squad to travel different places and warm benches. 🤦♂️#INDvsBAN
— That BULLISH Guy! ᴷᴷᴿ 💜✌🏻 (@i_Prathit) December 10, 2022
Yet again no Rahul Tripathi in the playing XI for 3rd ODI between #INDvsBangladesh
Gotta feel bad for him— Utkarsh (@justutkthings) December 10, 2022
Another series where Rahul Tripathi is yet to debut 😕
— Rahul (@Sodaisgreat) December 10, 2022
Rahul Tripathi deserved a debut.
— Anul Anand (@38anul) December 10, 2022
What's the use of Rajat Patidar and Rahul Tripathi in Team if they are also warming the bench. @bcci selection have to do something for these young talents. #BANvsIND
— Jay Rungta (@JRungta) December 10, 2022