ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स 2022 के विजेताओं की लिस्ट आई सामने, नामीबिया ने चित किए सभी बड़े अवार्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स 2022 के विजेताओं की लिस्ट आई सामने, नामीबिया ने चित किए सभी बड़े अवार्ड

नामीबिया ने ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स 2022 की तीन श्रेणियों में बड़े अवार्ड जीतकर सभी को चौंका दिया है।

Namibia Team. (Image Source: Getty Images)
Namibia Team. (Image Source: Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 15 जून को ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स 2022 के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें अफ्रीकी देशों ने छह श्रेणियों में टॉप अवार्ड जीते हैं।

नामीबिया ने तीन श्रेणियों में बड़े अवार्ड जीतकर सभी को चौंका दिया, जिसमें ICC डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर, मेन्स एसोसिएट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर और द क्रिकेट 4 गुड सोशल इंपैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवार्ड शामिल है।

वहीं, नाइजीरिया ने 100% क्रिकेट फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवार्ड जीता, तो रवांडा ने ICC एसोसिएट सदस्य महिला प्रदर्शन ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया, जबकि युगांडा ने ICC डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।

नामीबिया और क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं

आपको बता दें, ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स साल 2002 में पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान उभरते देशों में क्रिकेट को विकसित करने के लिए ICC सदस्यों द्वारा प्रदान की गई पहल और इनोवेटिव प्रोग्राम का सम्मान करने के लिए शुरू किए गए थे।

इस बीच, ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स 2022 के विजेताओं को मतदाताओं के एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा चुना गया, जिसमें क्रिकेट आइकन ग्रीम स्मिथ, मेल जोन्स और स्टैफनी टेलर और ICC पूर्ण सदस्यों, ICC पार्टनर्स और मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे।

आईसीसी के विकास महाप्रबंधक विलियम ग्लेनराइट ने कहा: “आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड्स उन प्रेरणादायक कहानियों पर प्रकाश डालना जारी रखते हैं, जो पूरे साल आईसीसी सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से सामने आती हैं। इस साल हमें वैश्विक महासंघों द्वारा लीडिंग कार्यक्रमों, रोमांचकारी ऑन-फील्ड प्रदर्शनों और इनोवेटिव
सामाजिक पहलों के माध्यम से खेल को विकसित करने की शानदार कहानियों के बारे में सुनने को मिला। मैं उन सभी को उनकी सफलता पर बधाई देता हूं।”

ये रही ICC डेवलपमेंट अवार्ड्स 2022 के विजेताओं की लिस्ट:

आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर – क्रिकेट नामीबिया

100% क्रिकेट फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर – नाइजीरिया क्रिकेट फेडरेशन

आईसीसी एसोसिएट मेंबर मेन्स परफॉरमेंस ऑफ द ईयर – नामीबिया

आईसीसी एसोसिएट मेंबर महिला परफॉरमेंस ऑफ द ईयर – रवांडा अंडर-19

आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर – युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन

क्रिकेट 4 गुड सोशल इंपैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर – क्रिकेट नामीबिया

close whatsapp