IPL 2023: चेन्नई को 5 विकेट से हराने के बाद 'नाटू-नाटू' गाने पर डांस करने लगे शुभमन गिल, राशिद खान और विजय शंकर, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: चेन्नई को 5 विकेट से हराने के बाद ‘नाटू-नाटू’ गाने पर डांस करने लगे शुभमन गिल, राशिद खान और विजय शंकर, देंखे वीडियो 

गुजरात ने जीत के साथ खोला आईपीएल 2023 का खाता

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)
Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल 2023 का पहला मैच कल 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। बता दें कि इस रोमांचक मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर, टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरूआत की है।

तो वहीं इस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल, हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान और विजय शंकर फेमस साॅन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर जमकर डांस करते हुए नजर आए हैं।

‘नाटू-नाटू’ पर नाचे गुजरात के खिलाड़ी

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद, मैच में 63 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके साथ राशिद खान और विजय शंकर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

देंखे वायरल वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का हाल:

बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली, तो गेंदबाजी में गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को 2-2 विकेट मिले।

दूसरी तरफ चेन्नई से मिले 179 रनों के टारगेट को गुजरात ने शुभमन गिल के 63 रनों की शानदार पारी और अंत में राहुल तेवतिया (15) व राशिद खान (10) की छोटी मगर शानदार पारियों के दम पर, 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर, इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

close whatsapp