जीते के बाद खुशी से ज्यादा गुस्से में थे टीम इंडिया के खिलाड़ी, कैमरे में कैद हुआ सारा नजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीते के बाद खुशी से ज्यादा गुस्से में थे टीम इंडिया के खिलाड़ी, कैमरे में कैद हुआ सारा नजारा

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट मैच 106 रनों से हराया।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है, जहां रोहित की कप्तानी वाली टीम ने Vizag टेस्ट में इंग्लिश टीम को मात दे दी है। वहीं इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों में अलग ही जोश नजर आया, जिसका वीडियो अब तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर।

टीम इंडिया के लिए किसने कैसा प्रदर्शन किया?

वहीं इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन किया, जिसकी शुरूआत मैच के पहले दिन ही हो गई थी। जहां यशस्वी ने शानदार दोहरा शतक अपने नाम किया, तो गिल ने शतक ठोका। वहीं गेंदबाजी में पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किए और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए, जिसके बाद बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टीम इंडिया ने इंग्लिश खिलाड़ियों को जमकर चिढ़ाया मैच के बाद

*टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट मैच 106 रनों से हराया।
*जीते के बाद बुमराह, रोहित, अश्विन सहित कई खिलाड़ी थे गुस्से में।
*पहले मैच हारने के बाद का गुस्सा अब निकाला खिलाड़ियों ने जीत के बाद।
*5 मैचों की सीरीज में हुई 1-1 से बराबर, तीसरा मैच 15 फरवरी से होगा शुरू।

इस वीडियो में दिखा टीम इंडिया के खिलाड़ियों का गुस्सा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आखिरी विकेट गिरने के बाद की खुशी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

4 बल्लेबाजों का हाल रहा बेहाल

भले ही टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीत गई हो, लेकिन उसके बाद भी कुछ बल्लेबाजों ने काफी ज्यादा ही निराश किया। जहां कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर दोनों ही पारियों में सुपर फ्लॉप रहे, तो केएस भरत ने फिर मिले मौके को खराब कर दिया और उनका भी बल्ला शांत रहा। साथ ही अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे रजत पाटीदार भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो अपना डेब्यू कभी याद ही नहीं रखना चाहेंगे। अब टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से खेला जाएगा, जो राजकोट के मैदान पर होगा और उसके लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?