धोनी के बाद विराट कोहली का क्रेज है सबसे ज्यादा, इस फैन की कलाकारी देख दंग रह जाएंगे आप! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के बाद विराट कोहली का क्रेज है सबसे ज्यादा, इस फैन की कलाकारी देख दंग रह जाएंगे आप!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट के फैन का वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

भले ही विराट कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान ना हो, लेकिन उसके बावजूद भी ये खिलाड़ी आज भी फैन्स के दिलों पर राज कर रहा है। क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक विराट का क्रेज अलग लेवल पर है, वहीं फैन्स भी कोहली के लिए हर दिन कमाल की चीजें करते हैं और इसके वीडियो जमकर वायरल होते हैं।

अपनी इंस्टा स्टोरी को लेकर खबरों में बने हुए हैं विराट कोहली

दूसरी ओर WTC फाइनल के दौरान से विराट कोहली अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर खबरों में बने हुए हैं, आज-कल उनकी हर इंस्टा स्टोरी पर कई गंभीर चीजें लिखी होती है और ये स्टोरी लगातार किसी बड़ी चीज की ओर इशारा कर रही है। वहींं WTC फाइनल हारने के बाद से विराट कोहली सोशल मीडिया से दूर हो गए थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने GYM वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था फैन्स के साथ।

विराट कोहली का असली फैन तो ये है भाई

*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट के फैन का वीडियो।
*वीडियो में फैन ने अलग तरीके से विराट की तस्वीर बनाई है।
*लाइट और लकड़ियों का इस्तेमाल किया था इस फैन।
*इंस्टा पर वायरल हुए वीडियो पर आए 5 लाख से ज्यादा लाइक्स।

एक नजर विराट के फैन की धमाकेदार कलाकारी पर

अगली सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं विराट

WTC फाइनल में विराट कोहली उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन अब आगामी दौरे के लिए विराट खुद को तैयार करने में लगे हैं। जहां हाल ही में कोहली ने सोशल मीडिया पर GYM वाला एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो जमकर मेहनत करते हुए नजर आ रहे थे। विराट अब वेस्टइंडीज के दौरे पर नजर आएंगे, जहां टीम इंडिया को टेस्ट, टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है।

किंग कोहली ने GYM वाला ये पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp