Champions Trophy: 2017 vs 2025 कितना बदला ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड, जानें यहां-
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - फरवरी 14, 2025 10:37 पूर्वाह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। दोनों ही देशों ने दो बार खिताब जीता है। आगामी एडिशन में टीम अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-बी में हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई बड़े झटके लगे हैं। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श इंजरी के चलते बाहर हैं। मिचेल स्टार्क ने नाम वापस लिया, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद टीम में सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर सांघा को टीम में जगह मिली है। वहीं, स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
इस ऑर्टिकल के जरिए हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड कितना बदला है, यह बताने वाले हैं। कौन-कौन से खिलाड़ी अभी भी टीम का हिस्सा है और कौन अंदर या बाहर है, सारी चीजों के बारे में बताते हैं-
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड-
बल्लेबाज– स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन
ऑलराउंडर- मोइजेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जॉन हेस्टिंग्स
विकेटकीपर- मैथ्यू वेड
गेंदबाज- पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जेम्स पैटिंसन, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
बल्लेबाज- स्टीव स्मिथ (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट
ऑलराउंडर- आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल
विकेटकीपर- एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस
गेंदबाज- सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर सांघा, एडम जम्पा
क्या बदला-
कप्तान
- चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी।
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी स्टीव स्मिथ ही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि पैट कमिंस इंजरी के चलते बाहर है।
ओपनिंग जोड़ी
- चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ओपनिंग बल्लेबाज थे।
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रैविस हेड ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
मिडिल ऑर्डर
- 2017 स्क्वॉड में ऑस्ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे बल्लेबाज थे।
- स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल 2025 स्क्वॉड का भी हिस्सा है। वहीं, टीम के पास मार्नस लाबुसेन, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाज भी है।
बॉलिंग अटैक
- 2017 के स्क्वॉड में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जेम्स पैटिंसन, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा जैसे गेंदबाज थे।
- जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे गेंदबाज इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं, स्टार्क ने नाम वापस ले लिया है। टीम के प्रमुख गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हिस्सा नहीं है। बॉलिंग अटैक में सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर सांघा, और एडम जम्पा जैसे गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पास है।