वेस्टइंडीज पहुंची टीम इंडिया फिलहाल कर रही है मजे, Beach पर दिखा खिलाड़ियों का नया अवतार
टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंचे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी।
अद्यतन - जुलाई 3, 2023 5:01 अपराह्न

बस कुछ दिनों का और इंतजार है, फिर टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी। एक महीने चलने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं दौरा शुरू होने से पहले रोहित की सेना थोड़ा मजाक-मस्ती करते हुए नजर आई, जिसका वीडियो टीम के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
इस साल भी WTC फाइनल हार गई टीम इंडिया
अब तक 2 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया है, इन दोनों ही फाइनल मुकाबलों का टीम इंडिया हिस्सा रही है और दोनों ही बार भारतीय टीम को हार सामना करना पड़ा है। पहली बार WTC का फाइनल टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ हारी थी, वहीं दूसरे फाइनल में रोहित की सेना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी कुछ दिनों पहले ही।
अरे! वेस्टइंडीज में क्रिकेट छोड़ ये क्या खेल रही है टीम इंडिया?
*टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंचे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी।
*वहीं टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुआ एक नया वीडियो।
*वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी Beach पर वॉलीबॉल खेलते हुए आए नजर।
*इस दौरान युवा खिलाड़ी ईशान किशन ले रहे थे सभी खिलाड़ियों के मजे।
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो किया गया है शेयर
ईशान किशन ने भी साथी खिलाड़ियों के साथ कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट
पहले ही टेस्ट में नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
वहीं इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है, ऐसे में पहले मुकाबले के लिए इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं ईशान किशन भी लगातार टेस्ट टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन वो भी अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ केएस भरत की जगह इस बार रोहित ईशान को मौका दे सकते हैं।