शतक लगाने के बाद खुद सूर्यकुमार यादव की बोलती हो गई थी बंद, सामने आया सबूत!
वॉशिंग्टन सुंदर ने तीसरे टी-20 मैच के बाद लगाई थी एक इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - Jan 9, 2023 2:20 pm

टीम इंडिया में इन दिनों सूर्यकुमार यादव की चमक देखने को मिल रही है, खासकर की टी20 प्रारूप में SKY गेंदबाजों को जमकर धो रहे हैं और हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच लंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद, सूर्य का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैन्स को पसंद भी आ रहा है।
जमकर चला था सूर्यकुमार यादव का बल्ला
वहीं लंका के खिलाफ तीसरा टी20 टीम इंडिया के लिए जीतना काफी जरूरी था सीरीज जीतने के लिए, इसी मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपना दम दिखाया और नाबाद 112 रनों की पारी खेल दी। SKY का ये टी-20 इंटरनेशनल में 3 तीसरा शतक था, इससे पहले वो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा कर चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव का वायरल वीडियो नहीं देखा क्या आपने?
*वॉशिंग्टन सुंदर ने तीसरे टी-20 मैच के बाद लगाई थी एक इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में नजर आ रहे थे शतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव।
*सुंदर इस दौरान सूर्य से उनके शतक के बारे में कर रहे थे बातचीत।
*सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो।
ये वीडियो किया गया था सूर्यकुमार यादव का शेयर
SKY ने ड्रेसिंग रूम में बैठकर कोहली को किया रिप्लाई
अब वनडे सीरीज की बारी है
टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया लंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेगी, जिसकी शुरूआत कल यानी की 10 जनवरी से हो रही है और इस सीरीज में रोहित, विराट और केएल राहुल एक बार फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं।