शिखर धवन के बाद केएल राहुल का भी करियर खत्म कर देंगे शुभमन गिल!
चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जमकर चला शुभमन गिल का बल्ला।
अद्यतन - मार्च 11, 2023 5:12 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल लगातार मैदान पर छा रहे हैं, हर प्रारूप में इस खिलाड़ी के बल्ले से रन निकल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच में भी गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया, वहीं इस युवा खिलाड़ी के शतक ने केएल राहुल की चिंत को बढ़ा दिया है पूरी तरह।
शुभमन गिल को मौका देने के लिए पहले से उठ रही थी आवाज
इस टेस्ट सीरीज के शुरूआत से ही ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल लगातार फ्लॉप हो रहे थे, जिसके बाद क्रिकेट दिग्गजों का कहना था कि राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका देने चाहिए और फिर बाद में हुआ भी कुछ ऐसा ही।
केएल राहुल को पसंद नहीं आया होगा शुभमन गिल का शतक!
*चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जमकर चला शुभमन गिल का बल्ला।
*गिल ने बतौर ओपनर शानदार पारी खेलते हुए बनाए 128 रन।
*केएल राहुल की जगह पर कब्जा कर सकते हैं अब गिल।
*फिलहाल राहुल बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल चल रहे हैं।
शुभमन गिल ने कुछ इस तरह मनाया अपने शतक का जश्न
टीम इंडिया का खास वीडियो शेयर किया इस बल्लेबाज ने
कैसा रहा तीसरे दिन का खेल?
ऑस्ट्रेलिया की तरह टीम इंडिया भी मजबूत बल्लेबाजी कर रही है, जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 289 रन बना लिए है और टीम की तरफ से विराट कोहली अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं जहां उनके साथ जडेजा हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए और पुजारा ने 42 रनों की पारी खेली।