अरे, अरे! “Champak” के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए GT के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज
गुजरात टाइटंस के सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया गया है।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2025 5:58 अपराह्न

IPL 2025 में “Champak” काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, जहां वायरल रोबोटिक डॉग को “Champak” का नाम दिया गया है। वहीं अब इस डॉग का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें ये डॉग GT के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ में नजर आया है और वो वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
सिराज की टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है अभी तक?
दूसरी ओर सिराज की टीम यानी की गुजरात टाइटंस टीम गजब का प्रदर्शन कर रही है IPL 2025 में, जहां ये टीम लगातार जीत अपने नाम कर रही है। इस सीजन गुजरात टीम ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 मैचों में जीत मिली है और दो मैचों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही टीम के खाते में 12 अंक आ गए हैं और ये टीम अंक तालिका के पहले स्थान पर मौजूद है।
जब मोहम्मद सिराज ने “Champak” के साथ क्रिकेट खेला
*गुजरात टाइटंस के सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है सिराज का।
*इस वीडियो में सिराज “Champak” यानी की रोबोटिक डॉग के साथ खेलते हुए नजर आए।
*इस दौरान सिराज के हाथ में बल्ला था और वो बल्ले को Champak की तरफ घूमा रहे थे।
*वहीं सिराज को ये सब करता हुआ देख Champak भी अपने रिएक्शन दे रहा था।
मोहम्मद सिराज का ये वीडियो शेयर किया है GT टीम ने
मैच के बाद हमेशा देखने को मिलता है ये नजारा
इस IPL में बड़ी टीमों ने काफी निराश किया है
जी हां, IPL 2025 में कई स्टार टीमों ने अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, ऐसे में फैन्स को काफी ज्यादा निराश हाथ लगी। IPL 2024 का खिताब जीतने वाली KKR टीम इस सीजन संघर्ष कर रही है, वहीं साल 2024 का फाइनल खेलने वाली SRH टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा है अभी तक। दूसरी ओर चेन्नई टीम कई दिनों से लगातार हार के बीच 10वें स्थान पर मौजूद है, ऐसे में देखना होगा की आगे क्या किसी टीम का प्रदर्शन सुधर पाता है या नहीं।