Team India की जीत के बाद हर तरफ था खुशी का माहौल, खिलाड़ियों का होटल में हुआ शानदार स्वागत

Team India की जीत के बाद हर तरफ था खुशी का माहौल, खिलाड़ियों का होटल में हुआ शानदार स्वागत

Team India के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे बड़े मुकाबले में Team India ने जीत की कहानी लिखी, जहां रोहित की सेना ने पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया। दूसरी ओर भारतीय टीम की जीत के बाद हर क्रिकेट फैन ने जमकर जश्न मनाया, तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों में भी अलग ही जोश था और इसका नजारा एक खास वीडियो में देखने को मिला है।

 जीत के बाद की ये खुशी और Team India का शानदार स्वागत…

Team India के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, ये वीडियो जीत के बाद का है। जहां इस वीडियो में जीत के बाद सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आए, साथ ही एक-दूसरे को गले भी लगा रहे थे। वहीं इस दौरान कप्तान रोहित टीम के फील्डिंग कोच के साथ किसी बात को लेकर मजाक कर रहे थे, तो अक्षर ने भी वीडियो टीम के साथ मजाक किया। वहीं भारतीय टीम जब बस में बैठ रही थी, तो उस वक्त वहां फैन्स की भारी भीड़ थी।  टीम इंडिया का होटल में फूल बरसाकर शानदार तरीके से स्वागत भी किया गया और इस दौरान अर्शदीप सिंह ने डांस भी किया ।

Team India के इस खास वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 Virat Kohli ने धाकड़ पारी खेली Team India के लिए

जी हां, पाकिस्तान के खिलाफ Team India की जीत में सबस ज्यादा अहम भूमिका Virat Kohli ने निभाई थी, जहां कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर पाक टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान विराट के बल्ले से नाबाद 100 रन निकले, साथ ही इस पारी की बदौलत कोहली ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

एक वीडियो वायरल हो रहा है Virat Kohli के फैन

*Star Sports  ने Virat Kohli के एक फैन का वीडियो शेयर किया है सोशल मीडिया पर।
*विराट का ये छोटू फैन पाकिस्तान का है और फैजान नाम का ये फैन सिर्फ 5 साल का है।
*जहां इस वीडियो में फैजान ने कहा कि-मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं।
*तो फैजान के पिता ने बताया कि फैजान को विराट के हर शॉट काफी पसंद आते हैं।

आप भी देखो ये वाला वीडयो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

close whatsapp