एशिया कप से पहले YO-YO टेस्ट में कप्तान रोहित का 'भारी वजन' कर गया, बहुत ही बड़ा खेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप से पहले YO-YO टेस्ट में कप्तान रोहित का ‘भारी वजन’ कर गया, बहुत ही बड़ा खेल

एशिया कप से पहले जारी है टीम इंडिया का स्पेशल कैंप।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हर बार अपनी फिटनेस को लेकर फैन्स के निशाने पर होते हैं, वहीं कुछ फैन्स ने तो कप्तान को मोटापे के कारण अजीब-अजीब नाम भी दे रखे हैं। लेकिन इन सब के बीच हिटमैन को लेकर टीम इंडिया के कैंप से बड़ी खबर आई है, जो एक बार के लिए आपको भी हैरान कर देगी।

टीम इंडिया कर रही है एक स्पेशल कैंप

एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया ने एक पुरानी चीज की फिर से शुरूआत की है, जहां अब इस मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम का कैंप शुरू किया गया है। इस तरह के कैंप पहले लगाए जाते थे, लेकिन फिर बीच में ये बंद हो गए थे। दूसरी ओर इस कैंप में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का YO-YO टेस्ट भी हुआ है।

कप्तान रोहित ने ये क्या कर डाला YO-YO टेस्ट में?

*एशिया कप से पहले जारी है टीम इंडिया का स्पेशल कैंप।
*इस कैंप में हुआ कप्तान रोहित शर्मा का भी YO-YO टेस्ट।
*नई अपडेट के तहत हिटमैन ने पास कर लिया है YO-YO टेस्ट।
*काफी दिनों से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे रोहित शर्मा ।

एक नजर कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी अपडेट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

विराट की ये हरकत पसंद नहीं आई BCCI को

टीम इंडिया के कैंप में सभी खिलाड़ियों का YO-YO टेस्ट हुआ था, इस दौरान विराट ने इस टेस्ट के बाद अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी और उस तस्वीर पर अपने Y0-YO टेस्ट का स्कोर भी लिख दिया था। अब BCCI को कोहली का ऐसे स्कोर पोस्ट करना पसंद नहीं आया है, जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को सोशल मीडिया ऐसी चीजें शेयर ना करने को बोला गया है। दूसरी ओर कोहली का स्कोर इस टेस्ट में 17 से ऊपर था और काफी समय से वो ऐसा ही स्कोर हालिस करते हुए आए हैं।

ये तस्वीर पोस्ट की थी विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?