कसम से युजवेंद्र चहल का ‘वर्कआउट’ देख आपका सिर चकरा जाएगा इस बार तो!
युजवेंद्र चहल का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - May 1, 2023 3:12 pm

IPL के दौरान भी हर खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काफी फोकस करता है, दूसरी ओर युजवेंद्र चहल जिम में काफी कम ही नजर आते हैं। लेकिन इस बार ये खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ जिम में भी काफी पसीना बहा रहा है, जिसका सबूत राजस्थान टीम के कोच ने दिया है और चहल की मेहनत देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल पिछड़ते जा रहे हैं
जी हां, IPL 2023 की शुरूआत में युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की रेस में काफी आगे थे, लेकिन अब ये स्पिन गेंदबाज टॉप 5 से भी बाहर हो गया है। फिलहाल चहल ने 9 मैच खेले हैं और इन मुकाबलों में इस गेंदबाज के नाम कुल 12 विकेट हैं।
युजवेंद्र चहल का खतरनाक GYM सेशन नहीं देखा क्या आपने?
*युजवेंद्र चहल का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस वीडियो में चहल में कड़ी मेहनत करते आ रहे हैं नजर।
*लेकिन फैन्स ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में कर दिया युजी को ट्रोल।
*फैन्स ने किए हैं गजब के कमेंट्स और दी है अलग-अलग सलाह।
जिम में कुछ इस तरह मेहनत कर रहे हैं युजवेंद्र चहल
Yashasvi Jaiswal का शतक गया बेकार
कल राजस्थान टीम का सामना मुंबई से था, जहां इस मुकाबले के दौरान RR के युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने IPL करियर का पहला शतक लगाया था। लेकिन उसके बाद भी राजस्थान टीम इस मुकाबले को हार गई और आखिरी ओवर में मुंबई के टिम डेविड ने लगातार 3 छक्के लगाकर जीत अपने नाम कर ली।