हार्दिक के हाथ में ट्रॉफी देख, कप्तान रोहित शर्मा बैचेन हुए घूम रहे होंगे रातभर!
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है टीम इंडिया।
अद्यतन - फरवरी 2, 2023 1:11 अपराह्न

टीम इंडिया साल 2023 में लगातार जीत की कहानी लिख रही है, साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित करने में लगे हैं और इस बात ने रोहित शर्मा के शायद होश उड़ दिए होंगे। साथ ही साथ तीसरे टी20 मैच में हार्दिक ने पहले बल्ले से कमाल किया और फिर अपनी गेंदबाजी से पूरे मैच की बाजी पलट दी।
गेंद और बल्ले से छा गए हार्दिक पांड्या
न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी शानदार प्रदर्शन किया, पहले उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और फिर 4 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया।
हार्दिक पांड्या की कप्तान देख टेंशन में आ गए होंगे रोहित शर्मा!
*हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है टीम इंडिया।
*न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 हारी थी टीम, लेकिन फिर की सीरीज में वापसी।
*हार्दिक की शानदार कप्तानी रोहित शर्मा के लिए है अब खतरे की घंटी।
*पहले श्रीलंका और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे रोहित।
जीत के बाद ट्रॉफी लेते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या
सीरीज जीत के बाद कप्तान ने की गिल से खास बातचीत
आखिरी टी-20 मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था, वहीं मैच खत्म होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल से खास बतचीत की। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में भी एक साथ खेलते हुए नजर आते हैं अब और दोनों ही IPL 2022 जीतने वाली टीम गुजरात का हिस्सा हैं।