CSK को चैंपियन बनाने के तुरंत बाद, टीम इंडिया से जुड़े सर जडेजा और अजिंक्य रहाणे - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK को चैंपियन बनाने के तुरंत बाद, टीम इंडिया से जुड़े सर जडेजा और अजिंक्य रहाणे

CSK के खिताब जीतने में जडेजा और रहाणे का था अहम योगदान।

Ravindra Jadeja And Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)
Ravindra Jadeja And Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

CSK टीम की तरफ से IPL 2023 में सर जडेजा और अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जहां धोनी से मनमुटाव की खबरों के बीच जडेजा टीम के लिए फाइनल में जीत के हीरो रहे। तो वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी अपने धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी हैरान कर दिया, दूसरी ओर दोनों ही खिलाड़ी अब टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं।

जडेजा और अजिंक्य रहाणे होंगे टीम के लिए अहम कड़ी

WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, वहीं इस फाइनल में जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं। तो दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे अपने अनुभव से खेल को पलटने का दम रखते हैं टेस्ट क्रिकेट में।

अजिंक्य रहाणे और जडेजा पहुंचे इंग्लैंड, शुरू किया अभ्यास

*CSK के खिताब जीतने में जडेजा और रहाणे का था अहम योगदान।
* सर जडेजा और अजिंक्य रहाणे IPL खत्म होते ही पहुंच गए इंग्लैंड।
*WTC 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़े दोनों खिलाड़ी।
*साथ ही दोनों ने टीम के साथ अभ्यास भी कर दिया है शुरू।

IPL के सितारे अब टीम इंडिया के लिए करेंगे कमाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रोहित शर्मा भी बहा रहे हैं नेट्स में पसीना

IPL 2023 में कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फ्लॉप रहे थे, लेकिन अब WTC 2023 फाइनल के लिए ये खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहा है। जहां हिटमैन नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं, साथ ही विराट भी लगातार नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करने में जुटे हुए हैं।

नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp