अर्जुन तेंदुलकर के सिक्स पैक विराट कोहली को देते हैं कड़ी टक्कर, इंस्टाग्राम पर लगाई क्रिकेटर ने स्टोरी
इस साल मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर
अद्यतन - जुलाई 28, 2023 6:33 अपराह्न
युवा भारतीय क्रिकेटर और जूनियर तेंदुलकर के नाम से मशहूर अर्जुन तेंदलुकर इन दिनों क्रिकेट से काफी दूर नजर आ रहे हैं। वह फिल्हाल देवधर ट्राॅफी 2023 में साउथ जोन की टीम में हैं, लेकिन उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा है। हालांकि, वह आखिरी बार आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।
तो वहीं आपको बता दें कि युवा अर्जुन तेंदुलकर एक फिटनेस फ्रीक हैं और आए दिन कसरत के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि अर्जुन ने हाल में ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उनके सिक्स पैक नजर आ रहे हैं। अर्जुन के इस फोटो को देखकर लग रहा है कि जैसे उनके सिक्स पैक विराट कोहली से भी खास हैं।
हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर की ये स्टोरी अब फिल्हाल मौजूद नहीं है, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने सिक्स पैक के साथ फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया, तो इसकी फोटो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साथ ही कई फैंस को अर्जुन के सिक्स पैक की तुलना विराट कोहली के सिक्स पैक से भी करने लगे।
देखें अर्जुन तेंदुलकर की फोटो
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बाद अब अर्जुन तेंदुलकर गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। दूसरी ओर आपको 23 साल के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें को वह इस साल हुए आईपीएल में उन्हें 4 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 3 विकेट लेने के अलावा 13 रन भी बनाए थे। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने 8 लिस्ट ए, 7 फर्स्ट क्लास और 13 टी- मैच भी खेले हैं।