भाई क्रुणाल पांड्या को कप्तानी करते देख, मैच के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या शायद! - क्रिकट्रैकर हिंदी

भाई क्रुणाल पांड्या को कप्तानी करते देख, मैच के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या शायद!

केएल राहुल की जगह क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं LSG की कप्तानी।

Hardik Pandya And Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya And Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या की मेहनत की कहानी सभी को पता है, कैसे मुश्किल सफर तय कर इन दोनों भाईयों ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। वहीं IPL के दम पर ही इन दोनों भाईयों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी, अब इसी IPL में दोनों भाई ने पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ कप्तानी की और इसे देख हार्दिक भावुक हो गए।

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा, लेकिन क्रुणाल पांड्या नहीं

दूसरी ओर क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया से भी काफी मुकाबले साथ में खेले हैं, लेकिन इस समय हार्दिक टीम इंडिया का लगातार हिस्सा बने हुए हैं और क्रुणाल 2 साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है।

क्रुणाल पांड्या के लिए इमोशनल हो गए हार्दिक पांड्या

*केएल राहुल की जगह क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं LSG की कप्तानी।
*वहीं कल IPL में LSG टीम का सामना हुआ था गुजरात टीम से।
*GT के कप्तान थे हार्दिक और LSG के क्रुणाल थे कप्तान।
*मैच के बाद हार्दिक ने खास तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया शेयर।

हार्दिक पांड्या ने अपने भाई क्रुणाल पांड्या के लिए पोस्ट किया शेयर

बड़े भाई की टीम हार गई छोटे भाई की टीम से

वहीं कल IPL में गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए LSG टीम को हरा दिया, वहीं इस जीत के साथ हार्दिक की टीम टॉप पर बरकरार है और अब ये टीम जल्द ही प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम भी बन सकती है।

LSG बनाम GT के बीच हुए मुकाबले का स्कोरकार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp