यह क्या दोहरा शतक लगाने के बाद तमाम प्रशंसा इशान किशन को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त करना चाह रहे - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह क्या दोहरा शतक लगाने के बाद तमाम प्रशंसा इशान किशन को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त करना चाह रहे

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया।

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने 131 गेंदों में 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। यह मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है।

इशान किशन भारत के चौथे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। हालांकि कुछ भारतीय प्रशंसकों द्वारा एक अजीबोगरीब आंकड़े के सामने आने के बाद तमाम लोग यही चाहते हैं कि इशान किशन भारत के अगले कप्तान नियुक्त हो।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और शिखर धवन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद किशन और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 290 रन की अहम साझेदारी हुई जिसकी वजह से भारत ने 400 के आंकड़े को पार किया। कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

भारत की ओर से अभी तक वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और अब इशान किशन ने दोहरा शतक जड़ दिया है। सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने यह कारनामा तीन बार किया है। किशन ने अभी तक वनडे प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा है।

दोहरे शतक के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दिए प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Hitman_views/status/1601498382777798657?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601498382777798657%7Ctwgr%5E5035e66879b49b9c237ae577ad1f4d18a00ed219%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Faggression-of-virat-kohli-selflessness-of-ms-dhoni-bizarre-stat-leaves-fans-wanting-ishan-kishan-as-next-india-captain-101670665065917.html

मुकाबले के बाद तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर में एक अजीबोगरीब आंकड़े को साझा किया। सभी का यही मानना है कि किशन को रोहित के बाद भारत का लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट का कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए। इन आंकड़ों के मुताबिक जिन भी खिलाड़ियों ने 183 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं वो भारत के कप्तान नियुक्त किए गए हैं, जैसे- सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा।

भारतीय पारी के बाद किशन ने कहा कि, ‘विराट भाई के साथ बल्लेबाजी करना सच में कमाल की बात है। उन्हें खेल के बारे में काफी कुछ पता है। जब मैं 90 में बल्लेबाजी कर रहा था तब वह मुझे शांत रखने की कोशिश कर रहे थे। मैं चाहता था कि छक्के के साथ अपना शतक पूरा करूं लेकिन उन्होंने कहा कि एक या दो रन के साथ इसे पूरा करो। मैंने सूर्यकुमार भैया से भी बात की थी और उन्होंने कहा था कि मुकाबले से पहले तुम बल्लेबाजी करो और उसके बाद तुम्हें गेंद अच्छी तरह से दिखने लगेगी। मैं अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं लेता। बस चुनौती का अच्छी तरह से उपयोग करना चाहता हूं।’

close whatsapp