अथिया शेट्टी के भाई ने कर दी केएल राहुल की सभी के सामने ‘गजब बेइज्जती’
हाल ही में केएल राहुल ने एक अजीब तस्वीर की थी शेयर।
अद्यतन - Mar 3, 2022 8:30 am

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के बीच का प्यार अब किसे से नहीं छुपा है, सोशल मीडिया पर हमेशा ये कपल छाया रहता है। एक-दूसरे की तस्वीरें साझा करने से लेकर कमेंट करने में ये लव बर्ड काफी आगे है, साथ ही कई बार राहुल और अथिया को हाथों में हाथ डाले भी देखा गया है। लेकिन इस बार राहुल अथिया के कमेंट को लेकर खबरों में नहीं हैं, बल्कि इस बार अथिया के भाई यानी की अहान शेट्टी ने केएल राहुल की एक कमेंट के जरिए मौज ले ली है।
अथिया शेट्टी के भाई ने उड़ा दी केएल राहुल की खिल्ली
कुछ समय पहले अथिया शेट्टी के भाई यानी की अहान शेट्टी की फिल्म डेब्यू फिल्म तड़प आई थी, जिसकी की स्क्रीनिंग का आयोजन मुंबई में हुआ था। इस दौरान पूरे शेट्टी परिवार के साथ केएल राहुल भी नजर आए थे, साथ ही इस दौरान अथिया और केएल ने हाथों में हाथ डाल रखा था। वहीं राहुल की अहान शेट्टी से भी मजबूत दोस्ती और दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते रहे हैं।
*हाल ही में केएल राहुल ने एक अजीब तस्वीर की थी शेयर।
*कैप्शन में केएल राहुल ने लिखा था- चांद पर है अनुप।
*लेकिन तस्वीर में चांद पीछे आसमान में नजर आ रहा था।
*इस पर अहान शेट्टी ने लिखा- मुझे लगता है ये मंगल गृह है भाई।
ये था कमाल-लाजवाब राहुल का वो पोस्ट
अथिया के भाई अहान शेट्टी का अब कमेंट भी पढ़े

फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं राहुल
दूसरी ओर केएल राहुल को चोट ने एक बार फिर से परेशान किया है, जिसके चलते वो क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वो वापसी के लिए जिम करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही इस बार के आईपीएल में राहुल लखनऊ टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।