जन्मदिन से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के ट्वीट से सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जन्मदिन से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के ट्वीट से सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

sourav ganguly (source-twitter)
sourav ganguly (source-twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 8 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल में वह आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) में बतौर क्रिकेट निदेशक भूमिका निभाते नजर आए थे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसने क्रिकेट फैन्स के बीच हलचल मचा दी और वे इसके बारे में जानने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं कुछ फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि दादा अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इसके अलावा ऐसी भी खबरे हैं कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं।

गांगुली ने अपने जन्मदिन से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘समर्थन और प्यार हमें आगे बढ़ाता है। कुछ और घंटे बाकी हैं…’

यहां देखिए गांगुली द्वारा शेयर किया गया वीडियो

 

वहीं अफवाहें हैं कि गांगुली के बायोपिक की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है और वह अपने जन्मदिन पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि इस साल मई में निर्माता अंकुर गर्ग और लव रंजन ने पूर्व भारतीय कप्तान से उनकी बायोपिक बनाने को लेकर उनके कोलकाता स्थित आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि, अब तो प्रिंस ऑफ कोलकाता के जन्मदिन वाले दिन ही पता चलेगा कि वह क्या बड़ी घोषणा करने वाले हैं।

आपको बता दें कि वह सौरव गांगुली ही थे जिनके कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने नई ऊंचाइयों को हासिल किया। सौरव गांगुली ने भले ही टीम इंडिया के लिए कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिताया, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम को विदेशों में संघर्ष करने और सीरीज जीतने में मदद की। बाद में एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने इसे आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद रियान पराग ने आलोचकों पर जमकर निकाली भड़ास

close whatsapp