धोनी के प्यार में गिरफ्तार हुई एयर होस्टेस ने बना डाला उनका वीडियो, तो गुस्से में लाल हुए फैन्स
सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है एक वीडियो।
अद्यतन - जुलाई 30, 2023 2:22 अपराह्न

धोनी पूरे साल सिर्फ IPL खेलते ही नजर आते हैं, उसके बाद भी उनका क्रेज किसी भी तरह कम नहीं हुआ है। क्रिकेट का मैदान हो या फिर एयरपोर्ट माही की एक झलक के लिए फैन्स घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो आया है और वो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो गया है।
फिटनेस पर काम शुरू कर चुके हैं धोनी
IPL 2023 के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी, उसके बाद से वो रांची में ही आराम कर रहे थे। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसके मुताबिक धोनी ने अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब वो खुद को IPL 2024 के लिए तैयार कर रहे हैं और अगले साल का IPL माही अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं।
धोनी का वीडियो बनाने वाली एयर होस्टेस को फैन्स दे रहे हैं गालियां
*सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है एक वीडियो।
*इस वीडियो में नजर आ रहे थे धोनी, फ्लाइट का है ये वीडियो।
*एयर होस्टेस ने फ्लाइट में धोनी का सोते बना लिया था वीडियो।
*वीडियो देख फैन्स हुए नाराज, प्राइवेसी में घुसने का लगाया आरोप।
एक नजर एयर होस्टेस के उस वीडिया पर जिसमें धोनी नजर आ रहे हैं
कुछ दिनों पहले पुरानी कार की सवारी करते हुए नजर आए थे थाला
कुछ दिनों पहले ही धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां वो अपनी पुरानी कार में नजर आ रहे थे। जहां माही अपनी पुरानी Rolls Royce खुद चला रहे थे, वहीं थाला के इस वीडियो को फैन्स ने खासा पसंद किया था। माही अपने कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी मशहूर हैं और कुछ समय पहले एक वीडियो आया था, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने थाला के कार और बाइक का कलेक्शन फैन्स को दिखाया था।