फॉर्म में फिर से वापसी करने के लिए अजिंक्य रहाणे मुंबई के ऑफ सीजन अभ्यास कैंप में लेंगे हिस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

फॉर्म में फिर से वापसी करने के लिए अजिंक्य रहाणे मुंबई के ऑफ सीजन अभ्यास कैंप में लेंगे हिस्सा

IPL 2022 में अजिंक्य रहाणे को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल रहे थे।

Ajinkya Rahane. (Photo via Getty Images)
Ajinkya Rahane. (Photo via Getty Images)

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अपनी चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और अगले सप्ताह की शुरुआत में वो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मुंबई क्रिकेट संघ के इंडोर नेट्स सुविधा में आयोजित होने वाले मुंबई के ऑफ-सीजन शिविर में शामिल हो सकते है।

बता दें, IPL 2022 में अजिंक्य रहाणे को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें KKR कैंप को छोड़कर जाना पड़ा। रहाणे 47 अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मुंबई के चयनकर्ताओं ने BKC के ऑफ सीजन फिटनेस कैंप के लिए नामित किया है जो 22 या 23 अगस्त से शुरू होगा।

उनके जैसे सीनियर खिलाड़ियों से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा: मुंबई के मुख्य चयनकर्ता

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने TOI से कहा कि, ‘चोट से ठीक होने के बाद अजिंक्य रहाणे नेशनल क्रिकेट अकादमी (NOC) में वापस आ गए हैं। मैंने उनसे हाल ही में मुलाकात की और वो पूरी तरह से ठीक हैं। कैंप में सीनियर खिलाड़ियों के रहने से युवा खिलाड़ियों को भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

हमने पिछले सत्र में तारे को बता दिया था कि वह सफेद गेंद क्रिकेट में चीजों की योजना में शामिल नहीं हैं। अजिंक्य रहाणे की बात की जाए तो हाल ही में खेले जा चुके इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले में उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वो काफी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर से दूर रहे हैं।

नंबरों की बात की जाए तो अजिंक्य रहाणे ने 82 टेस्ट मुकाबलों में लगभग 39 के औसत से 4931 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 25 अर्धशतक और 12 शतक जड़े हैं। रहाणे ने 90 वनडे मुकाबलों में 2962 और टी-20 मुकाबलों में 375 रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में इस सीनियर बल्लेबाज के नाम 24 अर्धशतक और 3 शतक शामिल हैं। वहीं टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक 1 ही अर्धशतक जड़ा है। रहाणे भी यही चाह रहे होंगे कि उनकी भारतीय टीम में जल्द से जल्द वापसी हो।

close whatsapp