टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे, अब खुद को खुश रखने की कोशिश में लगे हैं!
अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में एक रील की है इंस्टा पर शेयर।
अद्यतन - Dec 17, 2022 12:43 pm

एक समय था जब अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज हुआ करते थे, टेस्ट टीम में मजबूत खिलाड़ी के तौर पर माने जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे वक्त बदलता चला गया, जिसके बाद रहाणे टीम इंडिया से बाहर होते चले गए और उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाने लगा। लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी है और वो लगातार घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित कर रहे हैं।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने किया था कमाल
भले ही अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया का हिस्सा ना हो, लेकिन वापसी के लिए वो घरेलू क्रिकेट पर पूरा का पूरा फोकस कर रहे हैं और हाल ही में रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी जीती थी और इतिहास रच दिया था।
इंटरनेट पर वायरल हुआ अजिंक्य रहाणे का सबसे क्यूट वीडियो
*अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में एक रील की है इंस्टा पर शेयर।
*इस नए रील वीडियो में मैच खेलकर घर वापस लौटे हैं रहाणे।
*घर की रिंग बजते ही बेटी गई थी रहाणे को देखने, लेकिन वो छुप गए।
*सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा ये वाला वीडियो।
अजिंक्य रहाणे और उनकी बेटी का प्यारा वीडियो
नेट्स में जमकर मेहनत करता टीम इंडिया का ये बल्लेबाज
कब खेला था टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच?
दूसरी ओर टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल की शुरूआत में खेला था, जहां रहाणे आखिरी बार टीम इंडिया से टेस्ट मैच जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरे थे।