जो रूट के 34वें टेस्ट शतक के बाद एलिस्टर कुक ने की जमकर अनुभवी बल्लेबाज की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जो रूट के 34वें टेस्ट शतक के बाद एलिस्टर कुक ने की जमकर अनुभवी बल्लेबाज की प्रशंसा

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने 143 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन जड़े।

Joe Root and Alastair Cook. (Image Source: X)
Joe Root and Alastair Cook. (Image Source: X)

हाल ही में जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान जो रूट ने दोनों पारियों में शतक जड़ इस रिकॉर्ड को तोड़ा। यही नहीं पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने भी जो रूट की जमकर प्रशंसा की और उन्हें इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का टैग दिया।

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने 143 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन जड़े। दोनों ही पारी में जो रूट ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। एलिस्टर कुक के मुताबिक जब जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब उन्हें पूरी उम्मीद थी कि अनुभवी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बना सकते हैं।

एलिस्टर कुक ने BBC पर कहा कि, ‘जो रूट इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और मुझे लगता है कि उनके नाम यह रिकॉर्ड होना चाहिए। हम लोग एक जीनियस को खेलते हुए देख रहे हैं। जिस तरीके से जो रूट रन बनाते हैं वो सच में अविश्वसनीय है। जो रूट इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और उनको खेलते हुए देखकर काफी अच्छा लगता है।

जब जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था तब मुझे उनकी काबिलियत के बारे में पता हो चुका था। मुझे याद नहीं मैंने यह बात किस से कही थी, लेकिन मेरे यही शब्द थे कि यह खिलाड़ी 10,000 रन बनाएगा।’

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में है

मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 427 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 196 रनों पर सिमट गई। फिर इंग्लैंड की दूसरी पारी 251 रनों पर समाप्त हो गई और दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को अभी भी इस मैच को जीतने के लिए 430 रन और बनाने हैं। इस समय श्रीलंका इस मैच में काफी पीछे है, लेकिन खेल के चौथे दिन टीम वापसी जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?