भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के बाॅलिंग कोच एलन डोनाल्ड ने टीम के गेंदबाजों को दी अहम सलाह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के बाॅलिंग कोच एलन डोनाल्ड ने टीम के गेंदबाजों को दी अहम सलाह 

भारत को बांग्लदेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ढाका में खेला जाएगा। 

Allan Donald (Image Credit- Twitter)
Allan Donald (Image Credit- Twitter)

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड ने अपने गेंदबाजों को अहम सलाह दी है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 दिसंबर के बीच शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच के लिए टीम की तैयारियों को पुख्ता करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड ने टीम के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों का उदाहरण देते हुए कहा है कि बांग्लादेश को उनसे सीख लेनी चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने 26 विकेट निकालकर अपनी टीम को मैच पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाई थी।

एलन डोनाल्ड की बांग्लादेशी गेंदबाजों को अहम सलाह

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड ने कहा- मैंने हमेशा पाकिस्तान में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की माइंडसेट का इस्तेमाल रिफरेंस के तौर पर किया है। वे मैच में खुद को किस तरह शामिल करते हैं। आप लंबे समय तक फुल और शॉट गेंदबाजी कर सकते हैं। आप उस दौरान चार ओवर के लिए सब कुछ टेबल पर रख सकते हैं।

डोनाल्ड ने आगे कहा, अगर आपने देखा कि कैसे मोहम्मद सिराज या उमेश यादव ने चटगांव में कैसी गेंदबाजी की थी, या तो वे अधिक शाॅट गेंदबाजी कर रहे थे या आक्रामक गेंदबाजी कर रहे थे। साथ ही उन्होंने कैचिंग पोजीशन में खिलाड़ी लगाए थे। गेंद थोड़ी रिवर्स हो रही थी।

इसके बाद आप जानते हैं कि स्पिन गेंदबाज से आपको कैसी गेंद मिलेगी, इस वजह से हम अपने आप को थोड़ा और आक्रामक होते हुए देखना चाहते हैं। इन पिचों पर डक करना आसान नहीं है, इसलिए अगर आपके पास तेज गति है तो आप आक्रामक और खर्चीले हो सकते हैं।

close whatsapp