LSG के खिलाफ Rishabh Pant के आउट होने का तरीका, थोड़ा नहीं बहुत ज्यादा ‘Cazual’ था
LSG के खिलाफ Rishabh Pant को केएल राहुल ने किया था स्टंप आउट।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 12:50 अपराह्न

Rishabh Pant अपनी टीम के लिए हर मैच में रन बनाने का काम कर रहे हैं, LSG के खिलाफ भी पंत का बल्ला जमकर चला और DC को जीत भी मिली। लेकिन इस दौरान दिल्ली के कप्तान यानी की पंत के आउट होने के तरीके ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी, साथ ही इसे लेकर ढेर सारे मीम्स भी बने हैं सोशल मीडिया की दुनिया में।
Rishabh Pant की टीम ने तोड़ा LSG का रिकॉर्ड
जी हां, दिल्ली टीम को कल रात मिली जीत खास थी, वहीं LSG का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया है। दरअसल, LSG अभी तक IPL में 160 से ज्यादा का स्कोर लगातार डिफेंड कर रही थी, लेकिन कल ये रिकॉर्ड टूट गया। जहां केएल की टीम ने दिल्ली के खिलाफ 167 रन बनाए थे, वहीं 168 रनों के टारगेट को दिल्ली टीम ने बड़ी आसानी से अपने नाम करते हुए LSG का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
केएल राहुल को चोटिल करना था Rishabh Pant का मकसद
*LSG के खिलाफ Rishabh Pant को केएल राहुल ने किया था स्टंप आउट।
*छक्का मारने के चक्कर में स्टंप आउट हुए पंत के साथ हो गई थी कॉमेडी।
*जहां इस दौरान पंत के हाथ से हमेशा की तरह छूट गया था उनका बल्ला।
*जिसके बाद वो बल्ला केएल राहुल को जाकर लगा, बाल-बाल बचे LSG के कप्तान।
Rishabh Pant ने कुछ इस तरह छोड़ा था अपना बल्ला

IPL 2024 में अभी तक पंत का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा है
पंत का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए राहत है
दूसरी ओर IPL के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा, जिसे लेकर कुछ दिनों बाद टीम इंडिया का ऐलान होना है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप से पहले पंत का बल्ला लगातार हल्ला मचा रहा है, जो टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी खबर है और खुद पंत भी कुछ इस तरह की तैयारी के साथ टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी करेंगे। पंत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद वो सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वो डेढ़ साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाए थे।