बवाल वीडियो! नेट सेशन के दौरान, धोनी को गुस्से में घूर रहे थे गौतम गंभीर
IPL 2024 में आज CSK के सामने होगी KKR की चुनौती
अद्यतन - Apr 8, 2024 5:02 pm

KKR टीम का खेल गौतम गंभीर के आने से बदल गया है, साथ ही अब ये टीम बिना डरे एक जुट हो कर खेलती है और गंभीर भी लीग शुरू होने से पहले बोल चुके थे कि IPL उनके लिए सीरियस क्रिकेट है। वहीं आज लीग में KKR टीम के सामने CSK होगी और इस बीच गंभीर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विराट से दोस्ती कर चुके हैं गौतम गंभीर
साल 2023 का IPL सीजन चेन्नई की जीत के लिए मशहूर नहीं था, उस सीजन में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई थी। उसके लेकर IPL 2023 ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन इस साल के IPL में वो दुश्मनी अब दोस्ती में बदल चुकी है। जहां KKR बनाम RCB के मैच में गंभीर ने खुद जाकर विराट से हाथ मिलाया था और पुरानी बातों को भूला दिया था। दोनों की दोस्ती का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
धोनी को देखते ही ना जाने क्यों गुस्सा हो जाते हैं गौतम गंभीर
*IPL 2024 में आज CSK के सामने होगी KKR की चुनौती।
*उससे पहले गौतम गंभीर का एक वीडियो आया है सामने।
*एक फ्रेम में गंभीर नजर आ रहे हैं और उनके पीछे धोनी खड़े हैं।
*लेकिन इस दौरान गौतम ने एक भी बार नहीं देखा धोनी को।
गौतम गंभीर और धोनी का वायरल हुआ ये वीडियो
Andre Russell से जुड़ा खास वीडियो हुआ है पोस्ट
वहीं CSK के खिलाफ होने वाले मैच से पहले KKR टीम के बल्लेबाज Andre Russell का एक खास वीडियो पोस्ट हुआ है, जहां इस वीडियो में Andre Russell अपने बल्लों का वजन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो बल्ले का वजन भी कम करने के लिए बोल रहे हैं, रसेल लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं और उसके लिए उन्हें हल्के बल्लों की जरूरत होती है। दूसरी ओर KKR टीम जीत की हैट्रिक पहले ही अपने नाम कर चुकी है और अंक तालिका पर फिलहाल ये टीम चौथे नंबर पर है।