रोहित और विराट को मिला अंबाती रायडू का समर्थन, USA के खिलाफ मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित और विराट को मिला अंबाती रायडू का समर्थन, USA के खिलाफ मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

रोहित और विराट का ओपनिंग कांबिनेशन अभी तक विफल रहा है।

Rohit Sharma-Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma-Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 12 जून को भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि इस मुकाबले से पहले पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के ओपनिंग कांबिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें, रोहित और विराट का ओपनिंग कांबिनेशन अभी तक विफल रहा है। यह दोनों ही खिलाड़ी अभी तक भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देने में असमर्थ रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अभी तक दो मैच में 22 रन और 12 रन की साझेदारी की है जिसमें पूर्व कप्तान ने एक रन और चार रन बनाए हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अंबाती रायडू ने कहा कि, ‘मुझे लगता है की कांबिनेशन में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ अपना विकेट होने से पहले विराट कोहली ने काफी अच्छा कवर ड्राइव मारा था। उन्होंने काफी अच्छा शॉट खेला था। रोहित और विराट ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी सोच के साथ बल्लेबाजी की है। आने वाले दिनों में इन दोनों ही खिलाड़ियों में से कोई एक या दोनों भारतीय टीम को एक तरफ मैच जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।’

पीयूष चावला ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर अपना पक्ष रखा

विराट कोहली को लेकर पीयूष चावला ने कहा कि, ‘जिन दो मुकाबलों में विराट कोहली आउट हुए थे उसमें उन्होंने काफी अच्छी सोच के साथ बल्लेबाजी की थी। टी20 ऐसा फॉर्मेट है जहां कभी-कभी चीज़ें आपके पक्ष में नहीं जाती हैं। लेकिन उन कुछ गेंदों में यह समझ में आ जाता है कि बल्लेबाज कि फॉर्म में है। जिस तरीके से विराट कोहली ने बल्लेबाजी की थी उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वो बेहतरीन फॉर्म में है। उन्हें बस सेट होने की बेहद जरूरत है।’

अमेरिका के खिलाफ विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। अभी तक इस टूर्नामेंट में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं लेकिन आगामी मुकाबलों में विराट कोहली ही अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?