कोहली को टारगेट कर रहे थे अंबाती रायडू, बीच में बोली ऐसी लाइन जिसे सुनते ही मयंती लैंगर ने दिया मुंह तोड़ जवाब
अद्यतन - मई 27, 2024 1:13 अपराह्न

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का खिताब जीत लिया है। चेन्नई के एमएम चिदम्बरम स्टेडियम में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बन गई है। लेकिन केकेआर की जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया।
मैच खत्म होने के बाद कमेंटेटर एक साथ खड़े होकर फील्ड पर बातें कर रहे थे। इन 4 कमेंटेटर में मशहूर एंकर मयंती लैंगर, पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू, केविन पीटरसन और मैथ्यू हेडन मौजूद थे। सभी KKR की जीत के बारे में बात कर रहे थे, इसी बीच अंबाती रायडू ने बात छेड़ दी की एक ऑरेंज कैप जीतकर कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत जाता।
आइए सुने उनका पूरा बयान-
“आईपीएल ट्रॉफी ऑरेंज कैप से नहीं जीती जाती, ट्रॉफी जीतने के लिए टीम का सहयोग जरूरी है। जो खिलाड़ी एक ऑरेंज कैप जीतता है, वह कोई ट्रॉफी नहीं जीतता। यह ऑरेंज कैप नहीं है जो आपको आईपीएल जीत के देती है, बल्कि हर खिलाड़ियों के 300-400 रनों के योगदान से आईपीएल जीता जाता है।”
गौरतलब है कि, अंबाती रायडू पूरे सीजन में RCB और विराट कोहली को लेकर टिप्पणी करते आए हैं। ऐसे उन्होंने इसके बाद एक और बयान दिया जो सुनकर आपका खून खौल जाएगा।
आइए जानें इन चारों के बीच कोहली को लेकर क्या बात हुई
अंबाती रायुडू – विराट कोहली ने ऊंचे मानक स्थापित किए हैं, युवा उन मानकों से मेल खाने का दबाव महसूस करते हैं।
केविन पीटरसन – लेकिन यह युवाओं के लिए अच्छी बात है।
हेडन- बिल्कुल।
रायडू- लेकिन विराट जैसा बनने की कोशिश का बोझ अतिरिक्त दबाव डालता है।
मयंती- लेकिन रजत पाटीदार का नाम तो आगे आया है।
मयंती लैंगर ने अंबाती रायडू को बेहद ही करारा जवाब दिया है। वह इस सीजन में कोहली को काफी ताने मार रहे हैं।
इस बात पर एक फैन भड़क गया और उसने कहा- “कोहली को अपना स्तर गिराने की जरूरत है” इससे आपका क्या मतलब है, उसे हर खेल में असफल होना चाहिए? एक ने कहा कि जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेल पाएं, उनके लिए रायडू को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।