BCCI के 'Cooling off period' नियम के चलते अंबाती रायडू को लगा बड़ा झटका, MLC से वापस लेना पड़ा नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI के ‘Cooling off period’ नियम के चलते अंबाती रायडू को लगा बड़ा झटका, MLC से वापस लेना पड़ा नाम

अंबाती रायडू आईपीएल संन्यास के बाद मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का हिस्सा बनने वाले थे।

Ambati Raydu (Photo Source: Twitter)
Ambati Raydu (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आईपीएल 2023 के बाद संन्यास की घोषणा की थी। अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। अंबाती रायडू ने 8 गेंदों में 19 रनों की शानदार पारी खेली, उनकी इस पारी ने CSK को रन चेज करने में बड़ी मदद की थी। अंबाती रायडू इसी के साथ रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं।

दोनों ही खिलाड़ियों ने छह आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अंबाती रायडू मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन अंबाती रायडू ने निजी कारणों के चलते अब अपना नाम वापस ले लिया है।

 बीसीसीआई ने बना ली है बड़ी योजना

अंबाती रायडू ने मेजर लीग क्रिकेट से अपना नाम वापस ले लिया है। लेकिन उनका यह फैसला बीसीसीआई की नई Cooling off period पॉलिसी से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी है जो संन्यास लेने के बाद दुनिया के विभिन्न लीगों का हिस्सा बनते हैं।

क्योंकि बीसीसीआई संन्यास से पहले इन खिलाड़ियों को दूसरे देशों के लीगों का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं देता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई जल्द ही एक नई पॉलिसी बनाने वाली है। यह पॉलिसी Cooling off period के रूप में इस वक्त सामने आ रही है। जिसमें खिलाड़ियों के संन्यास लेने के लिए निर्धारित आयु तय की जाएगी।

यह भी पढ़े- विराट और रोहित को टी-20 टीम में न देखकर हैरान हुए सौरव गांगुली, कहा- इस फैसले से हैरान हूं

Cooling off period पॉलिसी के चलते खिलाड़ी संन्यास के तुरंत बाद विदेशी लीग का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। लेकिन इस पॉलिसी को इस वक्त आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। फैंस और पत्रकार लगातार इस पॉलिसी पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें अंबाती रायडू ने हाल ही में राजनीति से जुड़ने की इच्छा जताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अंबाती रायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन जगन मोहन रेड्डी की YSRCP पार्टी में शामिल हो सकते हैं। और वह 2024 में होने वाले चुनाव लड़ने की भी योजना बना रहे हैं।

close whatsapp