घर की छत पर चढ़कर धोनी ने कुछ इस तरह किया फैंस का शुक्रियादा, दिल जीत लेगा यह वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

घर की छत पर चढ़कर धोनी ने कुछ इस तरह किया फैंस का शुक्रियादा, दिल जीत लेगा यह वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरा क्रिकेट जगत धोनी को खास अंदाज में बधाई देते हुए नजर आया। महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त रांची में अपने परिवार और करीबी सदस्यों के साथ अपना खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल एमएस धोनी के फैंस धोनी को जन्मदिन की बधाई देने और उनकी झलक पाने उनके घर के बाहर पहुंच गए और धोनी ने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

धोनी ने फिर जीत लिया फैंस का दिल

7 जुलाई का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजयी बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इस दिन जन्मदिन है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतवाई है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां आईपीएल खिताब जीता।

धोनी के जन्मदिन पर फैंस धोनी के घर के बाहर पहुंच गए थे और फैंस को निराश ना करते हुए धोनी ने अपने घर की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए उनका शुक्रियादा करते हुए नजर आए। धोनी को देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़े- हर्षा भोगले ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उनके बर्थडे को लेकर सभी उत्साहित हैं लेकिन उन्हें……..

यहां देखें वो वीडियो-

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए मेरा इस शख्स के पास जाना। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं See You Soon In Yellow’

वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सबसे महान लीडर और मेंटर में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने मुझे जो मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया है. उसके लिए धन्यवाद माही भाई, मैं हमेशा आभारी हूं।’

close whatsapp