CAB चीफ स्नेहाशीष गांगुली का बड़ा बयान, कहा-भारत-पाकिस्तान सेमीफइनल मैच ईडन गार्डन्स में होना ड्रीम मैच जैसा
स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि, वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, हमने आईपीएल के बाद से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
अद्यतन - Jun 28, 2023 5:23 pm

भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। जिसको लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। ICC ने भी इसे लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें 5 अक्टूबर से यह टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
बता दें इसे लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। वहीं Cricket Association of Bengal (CAB) के चीफ स्नेहाशीष गांगुली ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि, वर्ल्ड कप की तैयारी आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद से ही शुरू हो गई थी। ईडन गार्डन्स वर्ल्ड कप होस्ट करने के लिए एकदम तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, आईपीएल में फैंस ने हाई स्कोरिंग मैच को खूब एन्जॉय किया है और हम आगे भी इसे जारी रखेंगे।
1 जुलाई से ग्राउंड के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी- स्नेहाशीष गांगुली
बता दें NDTV पर बातचीत करते हुए स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि, वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हमने आईपीएल के बाद से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। हम स्टेडियम और कॉर्पोरेट बॉक्स को रिनोवेट कर रहे हैं। ग्राउंड कंडीशन भी काफी अच्छे हैं। 1 जुलाई से ग्राउंड के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी। हमने अपने क्यूरेटर के साथ बैठक की। इसलिए ईडन गार्डन वर्ल्ड कप के लिए तैयार है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, आईपीएल में सभी ने हाई स्कोरिंग मैच का आनंद लिया और विकेट कंडीशन काफी अच्छा था। हम इस चीज को मैंटेन रखने की कोशिश करेंगे। हमने पूरी कोशिश की कि, हमें सेमीफइनल मैच होस्ट करने का मौका मिले और आखिरकार अंत में हमें यह मौका मिल ही गया। दरअसल हर किसी की पहली पसंद ईडन गार्डन्स में भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच होगा, यह एक ड्रीम मैच होगा।
यहां पढ़ें : भले ही बहुत बड़े खिलाड़ी बन गए हैं सर जडेजा, लेकिन आज भी भगवान में आस्था पहले जैसी ही है