IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आंद्रे रसल ने किया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आंद्रे रसल ने किया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हराया।

Andre Russell (Pic Source-X)
Andre Russell (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हराया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि कोलकाता की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

बता दें, आंद्रे रसल ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 64* रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। एक समय कोलकाता टीम के 14 ओवर में 119 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह और आंद्रे रसल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

दोनों ही खिलाड़ी लगातार प्रहार करते रहे और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ दबाव बनाते रहे। आंद्रे रसल की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी आंद्रे रसल ने अपनी छाप छोड़ी

आंद्रे रसल ने इस मैच में सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी। आंद्रे रसल ने दो ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा को आउट किया और फिर अब्दुल समद का विकेट भी झटका। उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से शानदार ऑलराउंडर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना पाया और यह मैच हार गया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?