एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति और वेतन पर डालिए एक नजर
एंड्रयू साइमंड्स ने साल 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप जीता था।
अद्यतन - May 15, 2022 6:53 pm

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए 2022 अब तक अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने खेल के तीन दिग्गजों को महज दो महीनो के अंदर खो दिया है। इस साल मार्च में शेन वार्न और रॉड मार्श के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की 14 मई की रात टाउन्सविले के बाहर करीब 50 किलोमीटर दूर एक कार दुर्घटना में मौत हो गई हैं। क्वींसलैंड पुलिस के एक बयान के अनुसार, शनिवार रात (14 मई) करीब 10.30 बजे क्वींसलैंड के टाउंसविले के पास एंड्रयू साइमंड्स की कार का एक्सीडेंट हुआ था। वह कार में अकेले थे और खुद गाड़ी चला रहे थे, अचानक उनकी कार सड़क पर पलट गई। हालांकि, मौके पर पहुंची इमरजेंसी सर्विसिज ने क्रिकेटर को बचाने की कोशिश की मगर सभी प्रयास असफल रहे।
आपको बता दें, एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, और उन्होंने साल 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप जीता था। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान बहुत सारे विवादों में शामिल रहे हैं, जिसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया में उनका काफी नाम था।
एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति उनकी कमाई और संपत्ति के आधार पर इस प्रकार है –
एंड्रयू साइमंड्स का वार्षिक वेतन – वेबसाइट acknowledge.com के अनुसार, एंड्रयू साइमंड्स का मासिक वेतन $40,000 से अधिक होने की उम्मीद है, क्योंकि वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। परिणामस्वरूप, उनका वार्षिक वेतन और आय $480,000 से अधिक होने की उम्मीद है।
एंड्रयू साइमंड्स का आईपीएल वेतन – इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन संस्करण में एंड्रयू साइमंड्स सबसे हॉट पिक्स में से एक थे और डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें 1.35 मिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदा था। वह नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, और उन्होंने आईपीएल 2008 (IPL 2008) में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए एक शानदार शतक भी लगाया था। वह 2011 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े थे। उन्होंने 39 आईपीएल (IPL) मैचों में 36.07 के औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 974 रन बनाए।
एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति – एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन थी, जो लगभग 38 करोड़ रुपए है। अगर टी-20 प्रारूप को थोड़ा जल्दी पेश किया जाता, तो एंड्रयू साइमंड्स काफी ज्यादा कमा लेते।
बता दें, यह लेख अन्य मीडिया स्रोतों की रिपोर्टों पर आधारित है, और क्रिकट्रैकर इस जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है कि बताए गए सभी तथ्य प्रामाणिक रूप से सत्यापित हैं।