'एंजेलो मैथ्यूज को वही मिला जिसके वे हकदार थे'- टाइम आउट को लेकर Brad Hogg ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘एंजेलो मैथ्यूज को वही मिला जिसके वे हकदार थे’- टाइम आउट को लेकर Brad Hogg ने दिया बड़ा बयान

पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले खिलाड़ी हैं एंजेलो मैथ्यूज

Angelo Mathews and Bead Hogg (Image Credit- Twitter)
Angelo Mathews and Bead Hogg (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ब्रैट हाॅग (Brad Hogg) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट देने पर बड़ा बयान दिया है। हाॅग का मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी तय 2 मिनट के समय के भीतर, खिलाड़ी के आउट होने के बाद स्ट्राइक लेने के लिए तैयार नहीं है तो वह खुद को सही तरीके से तैयार नहीं कर रहा है।

गौरतलब है कि जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में 6 नवंबर को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच में ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट करार दिया गया था, क्योंकि वह खिलाड़ी के आउट होने के बाद तय 2 मिनट के समय में स्ट्राइक लेने के लिए तैयार नहीं थे।

हालांकि, इस देरी के पीछे उनके हेलमेट का पट्टा टूटना था, जिसको लेकर मैथ्यूज ने बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन से अपनी अपील वापिस लेने के लिए भी कहा। लेकिन शाकिब ने अपनी अपील वापिस नहीं ली और मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया। तो वहीं इस मसले के बाद क्रिकेट में जगत में काफी चर्चा देखने को मिली, जिसमें अब नया नाम ब्रैड हाॅग का जुड़ गया है।

Brad Hogg ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट को लेकर ब्रैड हाॅग ने इंस्टाग्राम पर अपलोड के वीडियो के माध्यम से कहा- बल्लेबाजों में यह (टाइम आउट) टाइम के बारे में हैं। अगर आप वहां तय समय में नहीं पहुंच रहे हैं तो आपको वहां नहीं रहना चाहिए। एंजेलो मैथ्यूज को वही मिला, जिसके वे हकदार थे।

हाॅग ने आगे कहा- एक बल्लेबाज के रूप में आपके पास 2 मिनट का समय है। आप अपनी पीठ थपथपाएं, गेंद का सामना करने के लिए ग्राउंड के लिए निकलें और विकेट गिरने के बाद अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहें। यदि ऐसा नहीं हैं तो आप खुद को सही तरीके से तैयार नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- SA vs AFG: जाने अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं Marco Jansen और Tabraiz Shamsi

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?