RCB टीम की जीत के बाद इमोशनल हुई अनुष्का भाभी, देखो कैसे रोने लग गई थी
RCB बनाम CSK के बीच हुए मैच को देखने पहुंची थी विराट की वाइफ अनुष्का।
अद्यतन - May 19, 2024 1:08 pm

CSK के खिलाफ RCB टीम ने मैच जीतकर IPL 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया, वहीं टीम की इस जीत को देखकर कई फैन्स काफी ज्यादा ही इमोशनल हो गए थे। जिसमें से एक नाम विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का भी था, जिनका वीडियो अब इंटरनेट की दुनिया में सुपर वायरल हो रहा है।
हार के बाद धोनी काफी ज्यादा उदास थे
जी हां, RCB के खिलाफ मिली हार के बाद CSK टीम के पूर्व कप्तान धोनी का चेहरा देखने लायक था, मैच खत्म होने के बाद वो पूरी तरह हताश और चुप हो गए थे। साथ ही इस दौरान धोनी ने RCB टीम के खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया और वो सिर्फ सपोर्ट स्टाफ से हाथ मिलाकर ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। 2023 फाइनल के हीरो जडेजा RCB के खिलाफ आखिरी ओवर में कुछ नहीं कर पाए थे और उनके बल्ले से गेंद कनेक्ट ही नहीं हुई।
अनुष्का भाभी अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाई थी RCB की जीत के बाद
*RCB बनाम CSK के बीच हुए मैच को देखने पहुंची थी विराट की वाइफ अनुष्का।
*इस दौरान कैमरामैन ने कई मौकों पर अनुष्का शर्मा के रिएक्शन को किया था कैद।
*वहीं RCB की जीत के बाद इमोशनल हुई अनुष्का, खुशी के आंसू देखने को मिले थे।
*साथ ही विराट कोहली भी भावुक हो गए थे, दोनों का वीडियो हो रहा है अब काफी वायरल।
RCB टीम की जीत के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
फैन्स के लिए खेल रहे थे माही ये IPL सीजन
जब CSK टीम ने IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया था, इस दौरान धोनी खुद के संन्यास पर बयान दिया था। धोनी ने कहा था कि वो एक और सीजन अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं, ऐसे में CSK टीम के प्लेऑफ में ना जाने से माही काफी ज्यादा निराश भी हैं। साथ ही इस सीजन धोनी ने सच में अपने फैन्स के लिए क्रिकेट खेला है और उनके चौके-छक्के देख फैन्स हद से ज्यादा खुश हुए हैं।