April 29: Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से - क्रिकट्रैकर हिंदी

April 29: Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

1. IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स पर डालिए एक नजर

मुंबई इंडियंस (MI) का सामना IPL 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 30 अप्रैल को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है, खासकर मुंबई के लिए। (पढ़ें पूरी खबर)

2. मीडिया के सामने Fake बन जाते हैं कप्तान हार्दिक, खुद को दिखाने लगते हैं SUPER COOL

MI टीम के हर मैच के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर कप्तान हार्दिक पांड्या की क्लास लगा देते हैं, जहां इस सीजन पांड्या मुंबई टीम की कप्तानी में सुपर फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में अब टीम के प्लेऑफ में जाना का सपना टूटने लगा है, तो इस बीच कप्तान खुद को मीडिया के आगे सुपर कूल दिखाने में लगे हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3. कप्तान संजू की जैसे ही हुई Dhruv Jurel के पिता जी से मुलाकात, इमोशनल हो गया माहौल

कप्तान संजू सैमसन और उनकी राजस्थान टीम इस समय IPL 2024 में राज कर रही है, जहां ये टीम सबसे ज्यादा अंक यानी की 16 अंकों के साथ अंक तालिका के टॉप है। ऐसे में RR टीम में भी प्यार और दोस्ती का माहौल है, जिससे जुड़ा एक वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और वो वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IPL 2024 में कैमरामैन के लिए भी होना चाहिए अवॉर्ड, स्टेडियम में हसीन चेहरों को कर ही लेता है स्पॉट

IPL 2024 में हर दिन के साथ गजब मैच हो रहे हैं, साथ ही लीग में इस बार रनों की जमकर बारिश हो रही है। तो इस बीच कैमरामैन भी फैन्स का दिल जीत लेता है, जहां हर दिन किसी ना किसी मैच से कैमरामैन कुछ महिला फैन्स पर जरूर फोकस करता है और उन्हें वायरल कर देता है। अब ऐसा ही कुछ SRH बनाम CSK मैच में देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. अरे! SRH टीम ने ऐसा क्या कर दिया था, जो Kavya Maran के खूबसूरत चेहरे पर उदासी छा गई?

रविवार के दिन IPL 2024 में दूसरा मैच चेन्नई बनाम SRH टीम के बीच हुआ था, जहां इस मुकाबले में गायकवाड़ की सेना ने जीत की कहानी लिखी। इस दौरान ना हैदराबाद की गेंदबाजी चली और ना ही बल्लेबाजी चली, जिसे देख टीम की मालकिन Kavya Maran भी काफी दुखी थी और अब उनके कुछ रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. गलती से एक-दो मैच क्या जीत जाती है RCB टीम, ड्रेसिंग रूम में बवाल काटने लगते हैं खिलाड़ी

इस IPL के सीजन में मुंबई के बाद RCB टीम ने सबसे ज्यादा बार निराश किया है, स्टार खिलाड़ियों से लबरेज ये टीम इस सीजन लगातार हारी है। इस बीच अब टीम ने जीतना शुरू कर किया है, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है। वहीं गुजरात के खिलाफ जीत अपने नाम करने के बाद, फाफ की टीम के खिलाड़ी आउट ऑफ कंंट्रोल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

7. LSG vs MI: Weather & पिच रिपोर्ट और एकाना स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-48 के लिए

IPL 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीजन यह पहली बार होगा जब ये दोनों टीमें आमने होंगी। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि, मैच के दौरान एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा रहने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. ‘ये वही लोग हैं….’- स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वाले को विराट कोहली का मुंहतोड़ जवाब

28 अप्रैल 2024 (रविवार) को दो-दो IPL मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 9 विकेट से करारी मात दी। विल जैक्स के शतक और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने 201 रनों के लक्ष्य को 24 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

9. देर रात विराट कोहली हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट, साथ में तस्वीर लेने के लिए दौड़ पड़े फैन्स

RCB टीम के अच्छे दिन लौट आए हैं, जहां इस टीम ने रविवार को गुजरात टीम के खिलाफ जीत अपने नाम की और इस मैच में भी विराट कोहली का बल्ला चला। वहीं इस जीत के बाद कोहली ड्रेसिंग रूम में उत्साह से लबरेज नजर आए, साथ ही देर रात उनको एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया और उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. IPL 2024: DC के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्हें खेलने के लिए क्या चीज प्रेरित करती है

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन जारी IPL 2024 में ठीक-ठाक रहा है। टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने पांच में जीत हासिल की है, तो तीन मैचों में केकेआर को हार का भी सामना करना पड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp