IPL 2023: बाप रे बाप, जोफ्रा आर्चर की अभ्यास सत्र में गेंदबाजी को देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: बाप रे बाप, जोफ्रा आर्चर की अभ्यास सत्र में गेंदबाजी को देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो IPL 2023 का वो अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2 अप्रैल को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे।

MI Practice Session (Pic Source-Twitter)
MI Practice Session (Pic Source-Twitter)

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। शायद यही वजह है कि IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

हालांकि पिछला सत्र चोटिल होने की वजह से जोफ्रा आर्चर नहीं खेल पाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत आज यानी 31 मार्च से हो रही है। तमाम लोग काफी समय से इस बेहतरीन टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। जोफ्रा आर्चर इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो IPL 2023 का वो अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2 अप्रैल को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे। इस शानदार मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के दौरान देखा गया कि जोफ्रा आर्चर रोहित शर्मा और इशान किशन के खिलाफ काफी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। यह दोनों भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंदों को सही तरीके से समझ भी नहीं पा रहे हैं।

इस अभ्यास सत्र की वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘पोस्ट गेंदबाजी वीडियो एडमिन’- पेश हैं जोफ्रा का MI रंग में पहला ओवर।’

ये रही वीडियो:

बता दें, मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सत्र इतना अच्छा नहीं गया था। उन्होंने मात्र 14 मुकाबलों में सिर्फ चार में जीत दर्ज की थी और वो अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। हालांकि अब आगामी सत्र में वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि, ‘अभ्यास सत्र के दौरान जोफ्रा आर्चर ने सच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। सभी लोग लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बात का थोड़ा सा डर है कि जोफ्रा आर्चर चोट से ठीक होकर वापसी कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस टूर्नामेंट में खेलने से पहले उन्होंने थोड़ा और क्रिकेट भी खेला है।’

close whatsapp