“पिच को सूंघने से क्या मिला….”- ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस हरकत पर फूटा डेल स्टेन का गुस्सा
नागपुर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - फरवरी 12, 2023 3:01 अपराह्न

भारत आते ही ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लग चुका हैं, पहले टेस्ट मैच में टीम को एक इनिंग और 132 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच के पहली इनिंग में 177 रन और फिर दूसरी इनिंग में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
टेस्ट की नंबर-1 टीम भारतीय टीम के आगे हर डिपार्टमेंट में फेल होते हुए नजर आई। हार के बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की काफी आोलचना की जा रही है। इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी डेल स्टेन भी बुरी तरह से कंगारू टीम को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
डेल स्टेन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को किया ट्रोल
आपको बता दें कि टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले नागपुर की पिच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। मैच से पहले सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वो घुटनों के बल बैठ कर पिच का आंकलन कर रहे थे। उसी को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए से दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम को बुरी तरह ट्रोल किया।
डेल स्टेन ने अपने ट्वीट में कहा कि, ऑस्ट्रेलिया सिर्फ पिच को जांचने के चक्कर में क्रिकेट खेलना ही भूल गया। ट्विटर पर डेल स्टेन ने लिखा कि, क्रिकेट के लोगों जल्दी से एक सवाल पूछ रहा हूँ। कोई पिच को कैसे पढ़ना पसंद करता है? आप पूरी तरह से घुटनों के बल नीचे जाकर पिच को सूंघने वाले व्यक्ति हो या सिर्फ खड़े होकर पिच को देखते हो? अंत में यह भी पूछना चाहता हूँ कि क्या इससे आपकी कोई मदद हुई?”
यहां देखें डेल स्टेन का वो ट्वीट-
So quick question to you cricket people.
How does one like to read a pitch?
Are you a get down on your knees and almost sniff the pitch person or a general stand and observe from the pitch side?
Lastly. Did it really help you?
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) February 11, 2023
मैंने कभी खेलने से पहले पिच को नहीं देखा- डेल स्टेन
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेल स्टेन ने अगला ट्विट करते हुए बताया कि मैच से पहले पिच को देखने से गेंदबाजों का दिमाग भटकता है। डेल स्टेन ने लिखा है, “विश्वास करें या नहीं, लेकिन अपने खेल के दिनों में मैं कभी भी उन पिचों को देखना पसंद नहीं करता था जिन पर हम खेलते थे। जब मेरी गेंदबाजी आती थी तभी मैं पिच को देखता था।”
So believe it or not but in my playing days I didn’t ever like to look at the pitches we played on, most often the first time I saw it was when it was my turn to bowl or bat in that particular game. Working out my length to hit the top of off was done playing. #wastedbooksecrets
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) February 11, 2023