'दबाव में गेंदबाजी करना और फिर वो यॉर्कर गेंदे..'- अर्शदीप सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं पार्थिव पटेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘दबाव में गेंदबाजी करना और फिर वो यॉर्कर गेंदे..’- अर्शदीप सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं पार्थिव पटेल

अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए।

Arshdeep Singh Parthiv Patel (Photo Source: Twitter)
Arshdeep Singh Parthiv Patel (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शानदार गेंदबाजी करते हुए  फाइनल ओवर में 2 विकेट निकाले और मात्र 2 रन दिए।

जिसके चलते पंजाब किंग्स ने 13 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अर्शदीप सिंह 7 मैचों में 13 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में इस वक्त पहले पायदान पर मौजूद हैं। अर्शदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल युवा गेंदबाज की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

उसके यॉर्कर एकदम सटीक थे- पार्थिव पटेल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव के शानदार पारियों के चलते रन चेज में बनी हुई थी।

सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदो में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। लेकिन वह पारी के 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह के हाथों आउट हो गए, जिसके बाद खेल पलट गया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

अर्शदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए पार्थिव पटेल ने जियोसिनेमा पर कहा, ‘अंत में सारे प्लान को अंजाम देना महत्वपूर्ण होता है। उसने इशान किशन के विकेट के साथ अच्छी शुरूआत की थी। गेम बदला जब उसने सूर्या को आउट किया। वह सिर्फ विकेट पर गेंदबाजी नहीं कर रहे थे बल्कि वह उसे तोड़ रहे थे। उनके यॉर्कर एकदम सटीक थे।’

पार्थिव पटेल ने आगे कहा, हमने देखा कि दो स्टंप टूट गए और वानखेड़े के बचे हुए स्टंप भी लाए गए। अर्शदीप ने मैच जीत लिया क्योंकि वे उस वक्त काफी ज्यादा रन दे रहे थे। इसलिए दबाव में गेंदबाजी करना हमने जो यॉर्कर देखें, वह अपने स्किल को बैक कर रहे हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।’ अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में 53 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

close whatsapp