Ashes 2023: बार्मी आर्मी ने एजबेस्टन में किया "लीजेंड" शाहीन अफरीदी का जोरदार स्वागत; वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: बार्मी आर्मी ने एजबेस्टन में किया “लीजेंड” शाहीन अफरीदी का जोरदार स्वागत; वीडियो हुआ वायरल

इंग्लैंड के प्रशंसकों की टोली ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लीजेंड बता दिया!

Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter)
Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter)

इंग्लैंड की बार्मी आर्मी भारत के कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं, जिसका एक नमूना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे जारी Ashes 2023 के पहले टेस्ट के चौथे दिन देखने को मिला।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी 19 जून को इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2023 टेस्ट का लुफ्त उठाने एजबेस्टन स्टेडियम पहुंचे थे, जहां उनका बार्मी आर्मी जो ब्रिटेन के क्रिकेट फैन का एक ग्रुप है ने जोरदार स्वागत किया।

Shaheen Afridi पर बड़ी मेहरबान हैं बार्मी आर्मी

आपको बता दें, पहले एशेज 2023 टेस्ट के चौथे दिन बर्मिंघम में शाहीन अफरीदी का ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ की धुनों के साथ स्वागत किया गया और यहां तक कि प्रशंसकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जहां एक प्रशंसक तुरही पर पाकिस्तान के फेमस गाने को बजाते हुए नजर आ रहा है।

यहां पढ़िए: जहां हुए चोटिल वहीं से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं Shaheen Afridi

तो इस तरह अफरीदी का एजबेस्टन में वेलकम हुआ, लेकिन सबसे अधिक चकित करने वाली बात तो ये है कि इंग्लैंड के प्रशंसकों की इस टोली ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज को लीजेंड बता दिया! बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “दिल दिल पाकिस्तान! आपसे मिलकर अच्छा लगा शाहीन अफरीदी, क्या लेजेंड हैं ❤️”

यहां देखिए वो वीडियो –

जीत की राह ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं है आसान

अगर पहले एशेज टेस्ट की बात करे, तो इंग्लैंड ने पहली पारी 398 पर घोषित करने के बाद दूसरी पारी में केवल 273 रन बनाए, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बना लिए थे, और अब जीत के लिए 281 रनों का पीछा करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। अब अगर इंग्लैंड के गेंदबाज जल्द विकेट की खोज नहीं करते हैं, तो पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन सस्ते में अपने विकेट गंवा चुके हैं। अब अगर इंग्लैंड को उस्मान ख्वाजा (34*), ट्रैविस हेड और कैमरून ग्रीन के विकेट मिल जाते हैं, तो वे मैच में वापसी कर सकते हैं।

close whatsapp